☜ Click Here to Star Rating


पाली के निकट बालेलाव गांव के जर्जर सरकारी स्कूल के मुख्य गेट पर ग्रामीणों ने ताला दिया। ऐसे में टीचर्स में अंदर नहीं जा सके। वे जर्जर स्कूल भवन की मरम्मत की मांग कर रहे है।

पाली में सोमवार को ग्रामीणों ने जर्जर सरकारी स्कूल के मुख्य गेट पर ताला लगा और बच्चे के साथ स्कूल के बाहर बैठ गए। ऐसे में टीचर्स भी स्कूल भवन में नहीं जा सके। ग्रामीणों का आरोप है कि स्कूल बिल्डिंग जर्जर है। छत से प्लास्टर गिरता है। पांच साल से मरम्म

.

मामला पाली जिले के सुमेरपुर विधानसभा क्षेत्र का बालेलाव गांव का है। जो पाली मुख्यालय से महज 11 KM दूर है। राजकीय उच्च प्राथमिक स्कूल बालेलाव में 8वीं तक के 140 स्टूडेंट वर्तमान में बालेलाव, सदावास, गुर्जरों का ढाणा सहित आस-पास के गांवों से पढ़ने के लिए आते है और वर्तमान में स्कूल का समय सुबह साढ़े 7 बजे से दोपहर एक बजे तक है। स्कूल में प्रिंसिपल सहित 9 टीचर्स यहां लगे हुए है। स्कूल भवन करीब 15-20 साल पुराना है। बरसात के दिनों में स्कूल की छत टपकती है और कई बार छत का प्लास्टर बच्चों पर गिर जाता है। ऐसे में गत वर्ष भी बरसात के दौरान बच्चों को परेशानी हुई थी। इस जर्जर स्कूल भवन की मरम्मत करवाने की मांग को लेकर ग्रामीण पिछले करीब 5 साल में कई बार लिखित में शिकायत कर चुके है लेकिन एक बार भी इसकी मरम्मत के लिए कदम नहीं उठाया गया।

स्कूल के एक कमरे की दीवार में आई दरार।

स्कूल के एक कमरे की दीवार में आई दरार।

पांच साल से कर रहे स्कूल भवन मरम्मत की मांग स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष घीसाराम गुर्जर ने कहा कि पिछले पांच साल से जर्जर स्कूल भवन की मरम्मत के लिए प्रस्ताव लिए जा रहे है। जिला शिक्षा अधिकारी को प्रिंसिपल लेटर भी लिख रहे है लेकिन हर बार आश्वासन नहीं मिलता है। झालावाड़ जैसी घटना यहां हो गई तो जिम्मेदार कौन होगा। इसलिए परेशान होकर आज स्कूल पर तालाबंदी की।

स्कूल की छत का गिरा हुआ प्लास्टर।

स्कूल की छत का गिरा हुआ प्लास्टर।

बच्चों पर गिरता है छत का प्लास्टर अनोप सिंह ने गत वर्ष भी बरसात के दौरान बच्चों पर छत का प्लास्टर गिरा था। भवन करीब 20 साल पुराना है लेकिन मरम्मत को लेकर जिम्मेदार अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे। ऐसे में बड़ा हादसा हो गया तो उसका जिम्मेदार कौन होगा। अब हमें आश्वासन नहीं काम चाहिए।

लिखित में जिला शिक्षा अधिकारी को लिख चुके है मामले में स्कूल के प्रिंसिपल भगवतसिंह का कहना है कि उन्होंने मरम्मत के लिए बजट उपलब्ध करवाने के लिए जिला शिक्षा अधिकारी को पत्र लिख चुके है। बजट आते ही मरम्मत का काम शुरू करवाया जाएगा।

पाली के निकट बालेलाव गांव में जर्जर सरकारी स्कूल के भवन पर ताला लगाने के बाद बाहर खड़े स्टूडेंट।

पाली के निकट बालेलाव गांव में जर्जर सरकारी स्कूल के भवन पर ताला लगाने के बाद बाहर खड़े स्टूडेंट।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading