![]()
रामसीन पुलिस की गिरफ्त में अफीम तस्करी का आरोपी
रामसीन थाना क्षेत्र में 251 ग्राम अफीम का दुध व प्रयुक्त वाहन कार को जब्त करने के साथ एक आरोपी मोहनलाल को गिरफ्तार किया हैं। पुलिस आरापी से पूछताछ कर रही हैं।
रामसीन थानाधिकारी तेजुसिंह ने बताया कि नाकाबंदी के दौरान कार चालक की गतिविधी संदिग्ध लगने पर रोक कर पूछताछ और तलाशी ली। जिसमें उसके कब्जे 251 ग्राम अवैध मादक प्रदार्थ अफीम का दूध बरामद किया। जिसके बाद आरोपी के कब्जे से तस्करी में प्रयुक्त वेन्यु कार को भी जब्त किया। साथ ही आरोपी करड़ा थाना क्षेत्र के मोहनलाल(38) पुत्र उदाराम विश्नोई को गिरफ्तार किया।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के प्रावधान के तहत मामला दर्ज किया। आरोपी से अवैध मादक प्रदार्थ अफीम का दूध की खरीद-फरोख्त के सम्बध में आगे जांच भीनमाल थाने के एसआई मोहम्मद के द्वारा की जा रही हैं। कार्यवाही पुलिस टीम में थानाधिकारी तेजुसिंह,कानिस्टेबल जयसिह ओमप्रकाश, भागीरथराम, गणपतसिह, प्रकाश व किशन गहलोत रहे।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments