![]()
बीकानेर में एक बार फिर गर्मी से बचने के लिए छतरी हाथ में आ गई है।
बीकानेर में सावन के तीसरे सोमवार को बारिश की कोई खास उम्मीद नहीं है। तापमान में अब लगातार बढ़ोतरी का क्रम है। रविवार को जहां तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहा, वहीं सोमवार को ये बढ़ सकता है। न सिर्फ बीकानेर बल्कि पश्चिमी राजस्थान के अधिकांश हिस्सों
बीते चौबीस घंटे में बीकानेर में अधिकतम तापमान 35.3 डिग्री सेल्सियस रहा, वहीं न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस रहा। ये सही है कि औसत तापमान से अभी करीब डेढ़ से दो डिग्री सेल्सियस पारा कम है लेकिन गर्मी अभी बढ़ने के स्पष्ट संकेत भी है। बीकानेर में आने वाले दिनों में तापमान फिर चालीस डिग्री सेल्सियस का आंकड़ा छू सकता है। बीकानेर के अलावा जैसलमेरमें अधिकतम पारा 39 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। वहीं फलोदी में 35.2 और श्रीगंगानगर में 38 डिग्री सेल्सियस तक आ गया है। ऐसे में पश्चिमी हिस्से में गर्मी का ग्राफ लगातार बढ़ता दिख रहा है। सोमवार को मौसम विभाग ने भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, झालावाड़ और प्रतापगढ़ में ही बारिश की उम्मीद जताई जा रही है। वहीं सीकर, नागौर, कोटा,बूंदी, उदयपुर आदि जिलों में भी बारिश का यलो अलर्ट है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments