☜ Click Here to Star Rating


कलोल (अहमदाबाद) के अवनीश जैन को आचार्य वर्धमान सागर जी महाराज के सानिध्य में छुल्लक 105 शील सागर बन गए है।

टोंक में जैन समाज के आचार्य शांति सागर शताब्दी समारोह के तहत धार्मिक उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। गुरुवार को आचार्य श्री वर्धमान सागर जी महाराज की उपस्थिति में अहमदाबाद के कलोल निवासी दीक्षार्थी अवनीश जैन को छुल्लक दीक्षा प्रदान की गई। उनका नामकरण

.

भव्य शोभायात्रा निकलेगी

समाज प्रवक्ता पवन कंटान और विकास जागीरदार ने बताया –

QuoteImage

शताब्दी समारोह के तहत शुक्रवार सुबह 7 बजे भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। यह शोभायात्रा अहिंसा सर्किल महावीर जिनालय से रवाना होकर घंटाघर, सुभाष बाजार, पांच बत्ती, काफला बाजार, नोशे मियां का पुल, बड़ा कुआं, जैन नसिया होते हुए आर.एन. फार्म हाउस पहुंचेगी।

QuoteImage

शोभायात्रा में परंपरा और भव्यता की झलक देखने को मिलेगी। सबसे आगे चार बुलेट गाड़ियां होंगी, इसके बाद घोड़े, ऊंट, हाथी, ढोल-लवाजमा, सरताज बैंड, शिवम बैंड और भारत बैंड आकर्षण का केंद्र रहेंगे। विभिन्न महिला मंडलों की झांकियां, सेविका दल, गरबा थीम, माता-पिता की प्रस्तुति और मूर्ति रथ भी शोभायात्रा में शामिल होंगे। शोभायात्रा के बाद भूमि शुद्धि, ध्वज वंदन और अन्य मांगलिक क्रियाएं होंगी।

अहमदाबाद के अवनीश जैन को आचार्य वर्धमान सागर जी महाराज ने छुल्लक की दीक्षा दी गई।

अहमदाबाद के अवनीश जैन को आचार्य वर्धमान सागर जी महाराज ने छुल्लक की दीक्षा दी गई।

धार्मिक आयोजन

सुबह 10:45 बजे आचार्य संघ की आहार चर्या होगी। दोपहर 1:30 बजे इंद्र प्रतिष्ठा का आयोजन होगा, जिसमें 125 इंद्रो द्वारा आचार्य शांति सागर मंडल विधान होगा। शाम 7:30 बजे आरती और विशाल भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा, जिसमें गायक कलाकार राजीव विजयवर्गीय, आस्था जैन और देवेंद्र पंवार प्रस्तुति देंगे।

आज बड़ी संख्या में महिलाएं जैन नसिया में दीक्षा कार्यक्रम में शामिल हुई।

आज बड़ी संख्या में महिलाएं जैन नसिया में दीक्षा कार्यक्रम में शामिल हुई।

4 अक्टूबर का कार्यक्रम

शनिवार सुबह नित्य महाभिषेक और आचार्य संघ की आहार चर्या होगी। दोपहर 1:30 बजे विनयांजलि सभा और उसके बाद सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading