![]()
झालावाड़ में शनिवार रात को हुई एक घंटे की तेज बारिश।
झालावाड़ में मानसून की विदाई के अंतिम चरण में एक बार फिर सक्रिय हो गया है। मंगलवार रात शहर में करीब 20 मिनट तक तेज बारिश हुई, जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। यह बारिश ऐसे समय हुई है जब फसलों की कटाई चल रही है।
शनिवार रात सवा आठ बजे के करीब अचानक मौसम बदला और तेज बारिश शुरू हो गई। दिनभर की उमस और गर्मी के बाद हुई इस बारिश से मौसम ठंडा हो गया, जिससे लोगों को राहत मिली।
हालांकि, इस समय फसलों की कटाई का दौर चल रहा है, ऐसे में यह बारिश किसानों के लिए परेशानी का कारण बन गई है। किसान उमाशंकर ने बताया कि कटाई के समय हुई बारिश से खड़ी फसल खराब हो सकती है।
उन्होंने यह भी बताया कि पहले भी अधिक बारिश के कारण कई क्षेत्रों में फसलें चौपट हुई थीं। जिले में लगातार बारिश से फसलों की गुणवत्ता भी प्रभावित हुई है। पिछले दिनों पिड़ावा, सुनेल, डग और गंगधार जैसे क्षेत्रों में खेतों में पानी भरने से फसलों को भारी नुकसान हुआ था।
जिले में अब तक निर्धारित 900 एमएम बारिश का आंकड़ा पार हो चुका है। सभी बांध और नदियां पूरी तरह से भरे हुए हैं। अब एक बार फिर हुई बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments