चित्तौड़गढ़ में रविवार को एक बार फिर मौसम में बदलाव देखने को मिला। सुबह करीब 11:30 बजे तक धूप खिली हुई थी, लेकिन अचानक आसमान पर बादल छा गए। दोपहर करीब 12 बजे के आसपास हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई। हालांकि यह बारिश केवल पांच मिनट तक ही चली, लेकिन इसके
मानसून के बाद बढ़ते तापमान से लोग हो रहे परेशान
चित्तौड़गढ़ में मानसून के थमने के बाद शहर में उमस का माहौल बना हुआ था। दिन और रात का तापमान में बढ़ता जा रहा था। इससे लोगों को परेशानी हुई। जगह-जगह लोगों को पंखों और कूलरों का सहारा लेना पड़ा। वहीं, कुछ देर की बूंदाबांदी से सड़कें हल्की गीली हो गईं। लोग उम्मीद कर रहे थे कि बारिश और देर तक होगी, लेकिन बादल ज्यादा देर टिक नहीं पाए।

5 मिनट तक बूंदाबांदी हुई।
मौसम विभाग का पूर्वानुमान, बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने चित्तौड़गढ़ जिले के लिए चेतावनी जारी की है। विभाग के अनुसार दो दिन तक यानी रविवार और सोमवार को जिले में मौसम का असर देखने को मिलेगा। इस दौरान आकाशीय बिजली गिरने और मेघ गर्जन की संभावना है। साथ ही हल्की से मध्यम बारिश भी हो सकती है।
मौसम विभाग की ओर से जिले के लिए येलो अलर्ट घोषित किया गया है। इसका मतलब है कि अगले 48 घंटे तक मौसम अचानक बदल सकता है। लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments