जवाजा ब्लॉक महिला कांग्रेस अध्यक्ष बनीं अमीना बानो।
कांग्रेस संगठन सृजन अभियान के तहत महिला कांग्रेस संगठन में नई नियुक्तियां की गई हैं। इसी क्रम में ब्यावर विधानसभा क्षेत्र के जवाजा ब्लॉक की महिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद पर रूपनगर निवासी अमीना बानो को नियुक्त किया गया है।
अमीना बानो की नियुक्ति पर कांग्रेसजनों ने अजमेर रोड स्थित श्री टॉवर में उनका स्वागत एवं अभिनंदन समारोह आयोजित किया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और कांग्रेस पदाधिकारी उपस्थित रहे।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया अमीना बानो का स्वागत।
जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता एडवोकेट अजय शर्मा ने संबोधित करते हुए कहा कि अमीना बानो का अध्यक्ष पद पर नियुक्त होना महिला शक्ति के लिए एक नई आशा की किरण है। उन्होंने इसे महिला सशक्तिकरण का श्रेष्ठ उदाहरण बताया।
नवनियुक्त अध्यक्ष अमीना बानो ने सभी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेतृत्व ने उन पर जो विश्वास जताया है, वह उनके लिए गौरव का क्षण है। उन्होंने इसे सम्मान के साथ-साथ एक बड़ी जिम्मेदारी भी बताया और महिला कांग्रेस को सशक्त बनाने का प्रयास करने की बात कही।

नवनियुक्त अध्यक्ष अमीना बानो ने सभी का आभार व्यक्त किया।
कपासन प्रभारी आशीषपाल पदावत ने कहा कि अमीना बानो की अगुवाई में कांग्रेस संगठन को मजबूती मिलेगी और महिलाओं की आवाज और बुलंद होगी।
समारोह में मंडल अध्यक्ष हिमांशु शर्मा, मुग़ल पठान महासभा अध्यक्ष बशीर मोहम्मद, हाकिम काठात, सालम काठात, महेंद्र काठात, इब्राहिम काठात, जिला कांग्रेस महासचिव अज़मत काठात, जिला सचिव अभिषेक जैन एवं राहुल सामरिया सहित कई प्रमुख अतिथि मौजूद रहे।
यह नियुक्ति महिला सशक्तिकरण और संगठन की मजबूती की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। उम्मीद है कि यह जवाजा ब्लॉक की कांग्रेस गतिविधियों को नई ऊर्जा प्रदान करेगी।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments