राजस्थान के पूर्वी हिस्सों में मानसून एक्टिव होने के बाद तेज बरसात का दौर दूसरे दिन भी जारी रहा। डूंगरपुर, उदयपुर, चित्तौड़गढ़, झालावाड़, भरतपुर समेत कई जिलों में शुक्रवार को 1 से 2.5 इंच तक बरसात हुई।
मौसम केंद्र जयपुर ने राज्य में अगले एक सप्ताह मानसून के सक्रिय रहने और राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में बारिश होने का पूर्वानुमान जारी किया है। साथ ही शनिवार को 24 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।
डूंगरपुर के देवल में 60MM बरसात पिछले 24 घंटे के दौरान डूंगरपुर के देवल में 60MM, वेंजा में 27MM, भरतपुर के कामां में 32MM, पहाड़ी में 58MM, बूंदी के नैनवां में 31MM, बारां के छीपाबड़ौद में 19MM, भीलवाड़ा के रायपुर में 15MM, झालावाड़ के बकानी में 32MM, असनावर में 17MM, अलवर के तिजारा में 12MM, टपूकड़ा में 10MM, सिरोही के देलदर में 20MM, गंगानगर के केसरीसिंहपुर में 18MM और उदयपुर के खेरवाड़ा में 12MM बरसात दर्ज हुई।
इन जिलों के अलावा जयपुर, टोंक, राजसमंद, प्रतापगढ़, जालोर, दौसा, चित्तौड़गढ़ समेत अन्य कई जिलों में बारिश हुई। बरसात के बाद इन शहरों के अलावा पश्चिमी राजस्थान के जिलों में तापमान में गिरावट हुई, लेकिन ह्यूमिडिटी का लेवल बढ़ने से उमस बढ़ गई।


मानसून ट्रफ नॉर्मल स्थिति में शिफ्ट मौसम केंद्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया- बंगाल की खाड़ी से चल रही पूर्वी हवाओं और मानसून ट्रफ के नॉर्मल पॉजिशन पर शिफ्ट होने से राजस्थान में मानसून फिर से एक्टिव हो गया। वर्तमान में मानसून ट्रफ नॉर्थ से शिफ्ट हो गई और अब बीकानेर, कोटा, दमोह, बिलासपुर से होकर गुजर रही है। इस कारण अब कोर जोन राज्यों जैसे राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, उड़ीसा, झारखंड में बारिश का दौर शुरू हो गया।
सामान्य से 45 फीसदी ज्यादा बरसात राजस्थान में इस मानसून सीजन में अब तक औसत से 45 फीसदी ज्यादा बरसात हाे चुकी है। राज्य में 1 जून से 14 अगस्त तक 294.3MM औसत बरसात होती है, जबकि इस सीजन में अब तक कुल 436.7MM बरसात हाे चुकी है।






Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments