जोधपुर की शौर्य और संस्कृति की धरती पर आयोजित 79वें स्वतंत्रता दिवस के राज्य स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ‘नए भारत’ की तस्वीर पेश की। बरकतुल्लाह खां स्टेडियम में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेते हुए CM ने कहा-

आज का भारत गोली का जवाब गोली से देता है, देश की सुरक्षा और सम्मान से कोई समझौता नहीं होगा।

उन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का ज़िक्र करते हुए इसे भारत की सैन्य शक्ति और दृढ़ता का प्रतीक बताया। CM ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत न केवल आर्थिक रूप से, बल्कि सैन्य मोर्चे पर भी सशक्त हुआ है, और यह नया भारत केवल कहता नहीं, बल्कि करके दिखाता है।

स्वतंत्रता दिवस का राज्य स्तरीय समारोह में कहा-
स्वतंत्रता दिवस समारोह की छह खास बातें
1. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर CM का जोर मुख्यमंत्री ने हाल ही में संपन्न हुए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को देश की अडिग प्रतिबद्धता का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा—“यह केवल सैन्य कार्रवाई नहीं, बल्कि सुरक्षा और सम्मान से समझौता न करने का संदेश है।”
2. ध्वजारोहण के बाद हेलिकॉप्टर से फूल बरसाए ध्वजारोहण के तुरंत बाद आसमान से एयरफोर्स के हेलिकॉप्टर ने स्टेडियम पर फूल बरसाए। दर्शकों ने खड़े होकर तालियों से स्वागत किया।
3. 1300 बच्चों की रंगारंग प्रस्तुतियां लगभग 1300 स्कूली बच्चों ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया। देशभक्ति गीतों पर नृत्य और परेड में उनकी शिरकत ने कार्यक्रम में ऊर्जा भर दी।

1300 स्कूली बच्चों के नृत्य और परेड में उनकी शिरकत ने कार्यक्रम में ऊर्जा भर दी।
4. बीएसएफ का कैमल शो और 200 लोक कलाकारों का जलवा BSF की ऊंटों पर सवार टीम ने शानदार करतब दिखाए। साथ ही, 200 लोक कलाकारों ने राजस्थानी संस्कृति की झलक पेश कर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
5. गर्मी से 15 बच्चे और महिला पुलिस इंस्पेक्टर बीमार गर्मी और उमस के बीच पानी की व्यवस्था कमजोर रही, जिससे 15 से ज्यादा बच्चों को डिहाइड्रेशन हो गया। महिला पुलिस इंस्पेक्टर की भी तबीयत बिगड़ी। सभी को MDM हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, अब हालत खतरे से बाहर है।
6. स्टेडियम के बाहर अव्यवस्था समारोह के दौरान स्टेडियम के बाहर भीड़ प्रबंधन और पार्किंग व्यवस्था में खामियां दिखीं। कई दर्शकों को लंबे समय तक इंतजार करना पड़ा, पानी की कमी और प्रवेश मार्ग पर अव्यवस्था से परेशानी हुई। बाहर लोग खड़े रहे और अंदर कुर्सियां खाली पड़ी रहीं।
यहां तक कि कई आमंत्रित को पास होने के बावजूद भीतर नहीं आने दिया गया। पुलिसकर्मी व पुलिस के अधिकारी भी जिम्मेदारी से बचते नजर आए और उन मेहमानों को एक गेट से दूसरे गेट तक चक्कर लगवाए गए। इसके बाद भी वे कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सके। गुस्साए लोगों ने तो बाहर नारेबाजी कर आक्रोश जताया।
अब देखिए कार्यक्रम से जुड़ी 9 PHOTOS….

ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रीय ध्वज पर भारतीय सेना के हेलिकॉप्टर ने की पुष्पवर्षा।

1300 स्कूली बच्चों की प्रस्तुतियों ने मन मोहा।

बीएसएफ की टीम ने कैमल शो में से किया दर्शकों को प्रभावित।

200 लोक कलाकारों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां देकर बढ़ाई कार्यक्रम की शोभा।

देशभक्ति गीतों पर नृत्य और परेड में उनकी शिरकत ने कार्यक्रम में ऊर्जा भर दी।

1300 स्कूली बच्चों ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया

महिला पुलिस इंस्पेक्टर को भी तबीयत बिगड़ने पर एमडीएम हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है।

भीतर जाने के लिए पुलिस से उलझती नजर आई एक महिला।

बाहर पब्लिक जूझती रही और भीतर खाली पड़ी रही कुर्सियां।
स्वतंत्रता दिवस के राज्य स्तरीय समारोह की पल-पल की अपडेट नीचे पढ़ें…
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments