☜ Click Here to Star Rating


खैरथल में स्वामी होतूराम साहिब दरबार में आयोजित दो दिवसीय बरसी महोत्सव का शनिवार की देर रात को समापन हो गया। इस अवसर पर सत्संग प्रवचन कार्यक्रम में संतों ने मानव सेवा का संदेश दिया। कार्यक्रम में खैरथल-तिजारा जिला कलेक्टर किशोर कुमार ने बच्चों की शिक

.

महोत्सव के दूसरे दिन संत मोहनलाल भगत ने प्रवचन देते हुए कहा कि संतों के वचनों से जीवन में सकारात्मक बदलाव आते हैं और इंसानियत का संचार होता है। मोठूका के संत लाल भगत, अजमेर के भजनोपदेशक अशोक घायल और जय भगतानी ने भी प्रवचनों के माध्यम से मानव सेवा का संदेश दिया। प्रवचन के बाद पल्लव पाकर बरसी महोत्सव का विधिवत समापन किया गया।

इस दो दिवसीय कार्यक्रम में किशनगढ़ बास, अलवर, जयपुर, अजमेर, आगरा, मुंडावर और मोठूका सहित विभिन्न स्थानों से सैकड़ों श्रद्धालु पहुंचे। उन्होंने सभी संत महात्माओं की प्रतिमाओं के दर्शन किए और भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया।

मुख्य अतिथि खैरथल-तिजारा जिला कलेक्टर किशोर कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि बच्चों को शिक्षा से जोड़ना हर माता-पिता की जिम्मेदारी है। उन्होंने बताया कि शिक्षा से ही संस्कारों का विकास होता है और आर्थिक-सामाजिक प्रगति संभव है। कलेक्टर ने सिंधी भाषा के महत्व पर भी प्रकाश डाला।

जिला कलेक्टर किशोर कुमार का मुख्य द्वार पर शहनाई के साथ भव्य स्वागत किया गया। संत मोहन भगत और संत लाल भगत ने उन्हें शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस दौरान सरपंच शंकर भगत, अर्जुन भगत, मुखी वासुदेव दासवानी, प्रेम भगत, ध्यानगिरी सेवा समिति अध्यक्ष गोविन्द रोघा, प्रदीप भगत, राजा थावानी, राजू भगत, जीतू भगत नीरज ज्ञानानी, जगदीश असरानी, नत्थूमल रामलानी, पेरुमल, मुखी टीकमदास मुरजानी, चिम्मनलाल तिनानी और श्यामलाल मघनानी सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की व्यवस्थाओं को बनाए रखने में आतुमल बच्चानी, उमेश भगतानी, राजा माखीजा, दीपू चंदवानी, तरुण निहलानी, राजा जेठवानी, पवन माखीजा, लवी ज्ञाननी, मुकेश कुंदन, नन्दलाल, गोरधनदास कटारिया, वासुदेव दरियानी, राजेश वासु, कन्नू परवानी और वरुण खजनानी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading