![]()
रावतसर पुलिस ने 13.55 ग्राम हेरोइन बरामद कर युवक को गिरफ्तार किया।
हनुमानगढ़ जिले में नशा तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस अधीक्षक हरी शंकर के निर्देश पर जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
रावतसर थाना पुलिस ने गांव मुंसरी में 11 अगस्त को गश्त के दौरान एक व्यक्ति को हेरोइन के साथ पकड़ा है। आरोपी की पहचान नरेश कुमार (32) के रूप में हुई है, जो मुंसरी का रहने वाला है। उसके पास से 13.55 ग्राम हेरोइन बरामद की गई है।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 के तहत मामला दर्ज किया है। मामले की जांच थानाधिकारी जगदीश प्रसाद पांडे कर रहे हैं। इस कार्रवाई में उप-निरीक्षक इमीचंद के नेतृत्व में कॉन्स्टेबल मोहन लाल, देवीलाल और महेश की टीम शामिल थी।
पुलिस अधीक्षक ने सभी अधिकारियों को नशा तस्करी, अवैध मादक पदार्थ, अवैध हथियार, जुआ, सट्टा और अन्य अवैध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए हैं।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments