☜ Click Here to Star Rating


सीकर जिले के पलसाना और आस-पास के इलाकों में बंदरों के आतंक से लोग परेशान हैं। बंदरों का आतंक इस कदर है कि लोग घरों में भी सुरक्षित नहीं हैं। वहीं, आज सुबह पलसाना में कपड़े धोते समय बंदरों ने एक महिला पर हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गईं। महिला को पल

.

बंदरों के हमले के बाद महिला घायल हो गई, जिसका पलसाना के सरकारी हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है।

बंदरों के हमले के बाद महिला घायल हो गई, जिसका पलसाना के सरकारी हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है।

ग्रामीणों का कहना है कि बंदरों की संख्या 20 से अधिक हो चुकी है और यह दिन-ब-दिन बढ़ रही है। ये बंदर झुंड में घरों में घुसकर महिलाओं पर हमला करते हैं, सामान तोड़ते हैं और खाद्य पदार्थ छीन लेते हैं। स्थानीय निवासी रामचन्द्र कुमावत ने बताया कि कुछ दिन पहले बंदरों ने उनके बेटे दक्ष को काटकर घायल कर दिया और उनकी पत्नी का मोबाइल छीन लिया। बंदरों के डर से बच्चे घर के बाहर अकेले खेल भी नहीं पाते।

बंदरों ने कई दिन पहले पलसाना में एक बच्चे पर भी हमला कर दिया था।

बंदरों ने कई दिन पहले पलसाना में एक बच्चे पर भी हमला कर दिया था।

रामचन्द्र ने बताया कि पिछले 2-3 महीनों से बंदरों का आतंक बढ़ गया है। रात के समय ये बंदर गार्डन, बड़े पेड़ों और पुराने मकानों के आस-पास डेरा जमाते हैं। आस-पास के कॉलेज और स्कूलों में भी बंदरों का खतरा बना हुआ है, जिससे छात्र-छात्राओं और शिक्षकों में डर का माहौल है।

लोग प्रशासन और वन विभाग से बंदरों को पकड़ने की मांग कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि बार-बार शिकायत के बावजूद कोई कदम नहीं उठाया गया है। अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो बंदरों का आतंक और बढ़ सकता है।

पलसाना में घर की दीवार पर बैठा एक बंदर।

पलसाना में घर की दीवार पर बैठा एक बंदर।

रिपोर्ट: लोकेश कुमावत, पलसाना



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading