![]()
अलवर के सबसे बड़े बाबू शोभाराम राजकीय कला कॉलेज से ड्रग्स के खिलाफ युवाओं का अभियान बुधवार से शुरू हुआ। यहां कॉलेज के कक्षा कक्षों में जाकर छात्र-छात्राओं को ड्रग्स व अन्य नशा नहीं करने की शपथ दिलाई। पहले दिन 200 से अधिक स्टूडेंट्स ने शपथ ली।
छात्र नेता ओमवीर ने कहा कि पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट के जन्मदिन के उपलक्ष्य में अलवर में युवाओं का युद्ध ड्रग्स के विरुद्ध अभियान शुरू किया गया है। जिसके तहत कला कॉलेज में कक्षा कक्षों में जाकर छात्र छात्राओं को नशा नहीं करने की शपथ दिलाई।
छात्रों ने कहा कि ड्रग्स नजर में कम है लेकिन आसानी से उपलब्ध है। इसका इस्तेमाल ज्यादा होने लग गया। कॉलेज व स्कूलों तक पहुंच गया। आमजन को घर बैठे पहुंचने लगी है। इसलिए ड्रग्स से दूर रहने के प्रति जागरूक किया है। हमने ड्रग्स लेने वालों की शिकायत भी करने लगे है। छात्र-छात्राएं ड्रग्स के जाल में फंस चुके हैं। इसमें 10 से 30 साल के युवा अधिक शामिल है। इस अभियान को आगे बढ़ाने पर जोर दिया है। ताकि समाज की नई पीढ़ी ऊर्जावान बने और अपनी ताकत को सकारात्मक क्षेत्रों में लगाए। जिससे समाज व देश तरक्की कर सके।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments