![]()
युवक के साथ दुकानदार और उसके परिवार के सदस्यों सहित करीब 9 लोगों ने मारपीट की।
हनुमानगढ़ में युवक के साथ दुकानदार और उसके परिवार के सदस्यों सहित करीब 9 लोगों ने मारपीट की। मारपीट में गंभीर घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। युवक दुकान पर राशन का सामान लेने गया था। इस संबंध में गोलूवाला पुलिस थाने में सात नामजद और
पुलिस के अनुसार जीत सिंह (60) पुत्र काका सिंह निवासी चार एलकेएस बी तहसील पीलीबंगा ने लिखित रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसका बेटा राजू सात सितम्बर की शाम प्रेम बिश्नोई की दुकान से घर के राशन का सामान लाने के लिए गया। राजू ने दुकान में लगे काउंटर पर हाथ रखा तो सेठी ने धक्का देकर राजू को दुकान से बाहर निकाल दिया। सेठी उसके पुत्र से गाली-गलौज करने लगा। राजू ने कहा कि उसने तो कुछ कहा ही नहीं।
यह सुनते ही सेठी पुत्र रिछपाल, मदन भाट पुत्र रामचन्द्र, संतराम बिश्नोई पुत्र दलीप कुमार, राकेश पुत्र लालचन्द बिश्नोई, प्रेम बिश्नोई पुत्र रिछपाल, उग्रसेन पुत्र रामकुमार बिश्नोई, दिनेश पुत्र रामकुमार बिश्नोई और 2 अन्य निवासी चार एलकेएस मिलकर उसके बेटे के साथ मारपीट करने लगे। मारपीट के दौरान उसका बेटा जोर-जोर से चिल्लाने लगा। उसके बाद दुकानदार प्रेम बिश्नोई ने उसे कॉल कर कहा कि तेरा बेटा मेरी दुकान के आगे पड़ा है, इसे ले जाओ। इस पर उसने अपने छोटे पुत्र इन्द्रजीत को भेजा तो इन्द्रजीत ने देखा कि राजू गंभीर हालात में पड़ा था। उससे चला नहीं जा रहा था। प्रेम बिश्नोई ने इन्द्रजीत को भी धमकी देते हुए कहा कि आज तो इसे जिंदा छोड़ दिया है, आगे कभी भी ये हमें मिला तो इसे जान से मार देंगे। इन्द्रजीत अपने भाई राजू को पहले घर लेकर आया। उसके बाद उसे गोलूवाला के सरकारी हॉस्पिटल में भर्ती करवाया।
डॉक्टरों ने ज्यादा चोट और गंभीर हालत को देखते हुए राजू को हनुमानगढ़ के जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर बीएनएस और एससीएसटी एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया। जांच एससी-एसटी सैल सीओ रणवीर साईं कर रहे हैं।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments