![]()
भरतपुर के नगर के पिराना गांव के मंदिर में रहने वाले साधु मोहनदास को रविवार रात साढ़े 12 बजे सांप ने काट लिया। जिससे साधु की मौत हो गई। जो मूल रूप से कठूमर का रहने वाला था। करीब 6 साल से पिराना गांव के मंदिर में रहता था।
गांव के भगत नवाब सिंह ने बताया कि रविवार रात करीब साढ़े 12 बजे बाबा मोहन दास ने फोन पर बताया कि उसको सांप ने काट लिया। जल्दी अस्पताल लेकर चलो। इसके बाद नवाब सिंह और ग्रामीण मौके पर पहुंचे।साुध को तुरंत नगर अस्पताल ले गए। वहां से डॉक्टरों ने सोमवार तड़के 5 बजे अलवर जिला अस्पताल रेफर किया। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान बाबा ने दम तोड़ दिया। बाबा के दाएं हाथ की बीच वाली उंगली पर सांप के काटने का निशान मौजूद था।
बाबा मूल रूप से अलवर जिले के कठूमर थाना क्षेत्र के भारीथर गांव का रहने वाला था। तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। बाबा 6 साल से पिराना गांव के मंदिर में रहते थे। बाबा का शव कठूमर के उनके परिजनों को सुपुर्द कर दिया।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments