☜ Click Here to Star Rating



खेत में दिखा मगरमच्छ, वन विभाग की टीम ने किया रेस्क्यू। 

राजसमंद में जूणंदा से कुरज रोड पर दौलतपुरा गांव के पास स्थित एक खेत में रविवार रात के समय अचानक मगरमच्छ आ गया। इससे ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। जिसके बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी।

.

सूचना पर रेंजर लादूलाल शर्मा, गश्ती दल रेंजर सत्यानंद गरासिया सहित रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। खेत में कंटीली झाड़ियों और अंधेरे के बीच करीब 1 घंटे की मशक्कत के बाद टीम ने मगरमच्छ को सुरक्षित पकड़ लिया।

इसके बाद मगरमच्छ को राजसमंद वन विभाग परिसर में लेकर आए व पशु चिकित्सक डॉ. नरेश मीणा से स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया, जहां पूर्ण रूप से स्वस्थ पाया गया। इसके बाद मगरमच्छ को देसूरी रेंज की ठंडी बेरी में सुरक्षित छोड़ दिया गया।

ग्रामीणों ने बताया कि इस क्षेत्र में पहली बार मगरमच्छ देखा गया है, जबकि आस-पास पांच किलोमीटर तक कोई जलाशय मौजूद नहीं है। रेंजर शर्मा ने बताया कि पकड़ा गया मगरमच्छ करीब 75 किलो वजनी और 8 से 10 साल उम्र का था। रेस्क्यू ऑपरेशन के सफल होने पर ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading