अलवर के खिलाड़ियों ने 5 गोल्ड मेडल जीते।
अजमेर के पटेल स्टैडियम में हुई राजस्थान राज्य ओपन सीनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में अलवर के खिलाड़ियों ने 11 पदक जीते। हर साल एथलेटिक्स में अलवर के खिलाड़ियों का दबदबा रहा है। इस बार पदक और अधिक आए हैं। जिससे खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ गया है।
लतिका तलवार ने 5 हजार व 10 हजार मीटर में स्वर्ण पदक जीता। नरेश गुर्जर ने 800 मीटर में स्वर्ण पदक व 1500 मीटर में कांस्य पदक जीता, हिमांशू यादव ने हाई जंप में स्वर्ण पदक, शहरूप खान ने 100 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक, संदीप चौधरी ने 110 मीटर हर्डल में सिल्वर मेडल, प्रदीप कुमार ने लम्बी कूद में सिल्वर मेडल, मुस्कान शर्मा ने 400 मीटर हर्डल में सिल्वर मेडल, मुकुल सैनी ने 200 मीटर में कांस्य पदक, विपुल यादव ने जेवलिन थ्रो में कांस्य पदक जीता है।

अलवर की लतिका ने 5 हजार व 10 हजार मीटर दौड़ में गोल्ड मेडल जीता।
कैप्टन उमराव लाल सैनी ने बताया है कि विजेता खिलाड़ियों के वापसी अलवर आने पर उनका स्वागत किया जाएगा। इस टीम के कोच धारा यादव और टीम मैनेजर जसवंत सैनी रहे।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments