![]()
भारी बारिश की चेतावनी के बाद जिले के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों व आंगनवाड़ी केंद्रों में 31 जुलाई तक छुट्टी घोषित कर दी है।
डूंगरपुर में मौसम विभाग ने 30 और 31 जुलाई को भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इस चेतावनी के मद्देनजर कलेक्टर अंकित कुमार सिंह ने जिले के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों व आंगनवाड़ी केंद्रों में दो दिन की अतिरिक्त छुट्टी घोषित कर दी है।
पहले से ही 28 और 29 जुलाई को छुट्टी के आदेश जारी किए गए थे। अब 30 और 31 जुलाई को भी छुट्टी रहेगी। मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी रणछोड़ लाल ने इस छुट्टी की पुष्टि की है।
यह निर्णय झालावाड़ जिले में हाल ही में एक सरकारी स्कूल की छत ढहने की घटना के बाद लिया गया है। प्रशासन अब अत्यधिक सतर्क है, क्योंकि जिले के कई सरकारी स्कूल जर्जर हालत में हैं। भारी बारिश के दौरान इन भवनों से हादसे की आशंका को देखते हुए यह एहतियाती कदम उठाया गया है।
छुट्टी का आदेश प्राइमरी, अपर प्राइमरी, सेकेंडरी और सीनियर सेकेंडरी सभी स्कूलों पर लागू होगा। साथ ही सभी आंगनवाड़ी केंद्र भी इन दो दिनों के लिए बंद रहेंगे।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments