घायल जूबेर अलवर हॉस्पीटल में भर्ती
गोपालगढ़ थाना क्षेत्र के पिपरोली चौक के पास भात के लिए भेली ले जा रहे मां बेटे पर घात लगाकर बैठे बदमाशों ने फायरिंग कर दी। हमले में जुबेर के कंधे पर छर्रे लगने से वह घायल हो गया, जबकि उसकी मां जुबेदा को अंदरूनी चोटें आई हैं। दोनों को अलवर जिला हॉस्पी
परिजन मुफीद ने बताया कि जुबेर और उसकी मां शादी की तैयारियों के सिलसिले में मामा के घर भेली ले जा रहे थे। इसी दौरान छपरा निवासी जमशेद, खुर्शेद, भीम साहून सहित अन्य लोगों ने रास्ते में घेरकर फायरिंग कर दी और मारपीट करते हुए 50 हजार रुपए नकद व एक मोबाइल फोन भी लूट लिया। इस हमले में जुबेर के हाथ पैर व कंघे में चोट आई है। जिन लोगो ने फायरिंग की उनसे एक महीने पहले से विवाद चल रहा था जिसकी शिकायत भरतपुर के पहाड़ी थाने में दर्ज है।

घायल जुबेदा जूबेर की मां
अचानक हुई वारदात से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पीड़ित पक्ष ने पुरानी रंजिश को हमले की वजह बताया है। फिलहाल पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
Related
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments