☜ Click Here to Star Rating


लोकदेवता बाबा रामदेव के दर्शन के लिए रामदेवरा जा रहे तीन श्रद्धालुओं की गड्ढे में डूबने से मौत हो गई। तीनों हाथ-मुंह धोने के गड्ढे में उतरे थे। यात्रियों और ग्रामीणों ने तीनों को बाहर निकाला। हादसा जोधपुर के भोपालगढ़ के गादेरी गांव में हुआ।

.

गांव से निकला था 6 लोगों का ग्रुप साथी गणेश ने बताया-मेड़ता के डांगावास गांव निवासी नरेंद्र (20) पुत्र लक्ष्मण राम जानी, सचिन (19) पुत्र अशोक, लखन उर्फ लकी (16) पुत्र जगदीश की डूबने से मौत हुई है। इन तीनों के अलावा गांव के ही राहुल और चिराग साथ में थे। हम 6 लोगों का ग्रुप एक दिन पहले मंगलवार को यात्रा के लिए निकला था।

तेज गर्मी के चलते दोपहर 2 बजे के आसपास हाथ मुंह धोने के लिए गड्ढे के पास रुक गए। पानी कम था तो ये तीनों गड्ढे में उतर गए। नरेंद्र आगे था, उसके पीछे लक्की और उसके पीछे सचिन था। अचानक तीनों डूबने लगे तो मैंने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन वे डूब गए। हम तीनों के चिल्लाने पर ग्रामीण वहां पहुंचे। ग्रामीणों ने डेढ़ घंटे बाद तीनों शवों को बाहर निकाला।

ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने शवों को बाहर निकलवाया।

ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने शवों को बाहर निकलवाया।

परिजन मौके पर पहुंचे घटना की सूचना पर सरपंच मनीराम मेघवाल, तहसीलदार रामनिवास गोदारा, विकास अधिकारी ओमप्रकाश जाखड़ और भोपालगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची। अभी तक शव मौके पर रखे हुए है। भोपालगढ़ एसएचओ मांगीलाल विश्नोई ने बताया-ग्रामीणों की मदद से शवों को बाहर निकाला गया है। अभी परिजन मौके पर पहुंचे है। रिपोर्ट मिलने के बाद पोस्टमॉर्टम की कार्रवाई की जाएगी।

सूचना पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।

सूचना पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।

अवैध खनन से खतरनाक गड्ढे बने स्थानीय लोगों ने बताया-अवैध खनन से क्षेत्र में ऐसे खतरनाक गड्ढे आम हो गए हैं। प्रशासन की ओर से इन पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। हर साल लाखों श्रद्धालु रुणिचा में बाबा रामदेव के दर्शन के लिए आते हैं। हादसे के बाद पुलिस और प्रशासन ने लोगों से तालाबों और गहरे पानी से दूर रहने की अपील की है।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading