![]()
संगरिया रोड से चक ज्वालासिंहवाला तक सड़क निर्माण कार्य पूरा करवाने की मांग को लेकर स्थानीय निवासियों ने बुधवार को जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।
हनुमानगढ़ में संगरिया रोड से चक ज्वालासिंहवाला तक सड़क निर्माण कार्य पूरा करवाने की मांग को लेकर स्थानीय निवासियों ने बुधवार को जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।
कॉलोनीवासियों ने बताया कि यह सड़क पिछले दो साल से अधूरी पड़ी है। सीवरेज पाइप लाइन बिछाने के लिए सड़क को उखाड़ दिया गया था। सीवरेज का काम पूरा हो चुका है, लेकिन सड़क का निर्माण अभी तक नहीं हुआ है।
स्थानीय लोगों के अनुसार इस समस्या के बारे में पहले भी तत्कालीन जिला कलेक्टर को अवगत करवाया गया था। उन्होंने मौका-मुआयना कर कार्य पूर्ण करने का आदेश दिया था। कुछ प्रगति हुई, लेकिन फिर काम बंद कर दिया गया।
उबड़-खाबड़ और टूटी हुई सड़क के कारण आवागमन बाधित हो गया है। रोज दुर्घटनाएं होती रहती हैं और लोग चोटिल हो रहे हैं। संबंधित अधिकारियों से मिलने पर कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिलता।
निवासियों ने बताया कि इस क्षेत्र में लगभग 20 रिहायशी कॉलोनियां हैं और चक ज्वालासिंहवाला जाने के लिए यही एकमात्र रास्ता है। स्कूल वाहनों को भी आवागमन में परेशानी हो रही है, जिससे बच्चों को कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है।
कॉलोनीवासियों ने मांग की है कि चक ज्वालासिंहवाला सड़क का निर्माण कार्य जल्द से जल्द पूरा किया जाए। ज्ञापन देने वालों में गुरविन्द्र सिंह, गुरप्रीत पाल सिंह, राधेश्याम, सतीश और यादविन्द्र सिंह सहित अन्य कॉलोनीवासी मौजूद थे।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments