☜ Click Here to Star Rating


शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी ने रामसर डीएसपी मानाराम गर्ग से कहा- रात को यहां पर खेजड़ी को जलाया जा रहा है। आप कह रहे हो हमें पता नहीं है। आपके यहां पर फ्लाइंग या गश्त वाले नहीं घूमते हैं क्या? चेतक (पुलिस गाड़ी) वगैरह खेलने के लिए दी है क्या?

.

डीएसपी ने कहा- हाईवे पर गश्त होती है। इस पर विधायक ने कहा- तब उन्होंने आग भी देखी होगी। पूरी रात आग जल रही थी। खेजड़ी काटी गई है। आपको इसकी जानकारी ही नहीं है। आपकी गश्त नींद में होती है।

उन्होंने कहा- मैं सरकार को बताऊंगा, जहां वो एक पेड़ मां के नाम लगवा रहे हैं, यहां हजारों खेजड़ी के पेड़ नष्ट किए जा रहे हैं वो भी प्रशासन की नाक के नीचे। इसके बाद विधायक अपने साथ DSP को लेकर मौके पर गए, जहां देर रात जलाए खेजड़ी के पेड़ की राख से धुआं उठ रहा था।

मामला बाड़मेर जिले के शिव उपखंड के बरियाड़ा और खोड़ाल गांव का है। रविवार को शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी यहां 4 महीनों से धरने पर बैठे ग्रामीणों से मिलने पहुंचे थे।

तस्वीर, देर रात की है जब खेजड़ी के पेड़ों को जलाया गया।

तस्वीर, देर रात की है जब खेजड़ी के पेड़ों को जलाया गया।

अब पढ़िए क्या है पूरा घटनाक्रम पिछले 4 महीने से खोड़ाल गांव के लोग और किसान सोलर कंपनी के खिलाफ धरने पर बैठे हैं। मांग है कि उन्हें उनकी जमीन का उचित मुआवजा दिया जाए और ओरण भूमि को अलग से मवेशियों के लिए छोड़ा जाए।

रविवार को ग्रामीणों ने विधायक रविंद्र सिंह भाटी को सूचना दी कि शनिवार देर रात खेजड़ी के पेड़ जलाए गए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस में शिकायत करने के बावजूद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई और न ही पुलिस उनकी मांगों को सुनती है। उल्टा पुलिस प्रशासन उन्हें कहता है कि प्रदर्शन किया तो पकड़ कर ले जाएंगे।

विधायक बोले- पुलिस ने ग्रामीणों को धमकाया धरनास्थल पर आए DSP मानाराम से विधायक भाटी ने कहा- पुलिस प्रशासन के लोग आए और ग्रामीणों को धमकाकर गए कि विरोध किया तो पकड़कर ले जाएंगे। जब यह लोग अंदर जाएंगे तो हम लोग बाहर बैठकर क्या करेंगे। ईमान-धर्म खत्म हो गया है।

भाटी ने DSP से कहा- ग्रामीण 4 महीने से धरने पर बैठे हैं। अगर आप लोग सुनते तो यहां बैठने की जरूरत नहीं पड़ती। इस दौरान ग्रामीणों ने कहा- यहां कोई गश्त नहीं होती है। इसके बाद विधायक ने डीएसपी से पूछा- यहां पर गश्त होती है या नहीं। आपको घटना का पता नहीं चलता है क्या?

शिव विधायक पुलिस-प्रशासन को अपने साथ जले हुए खेजड़ी के पेड़ तक ले गए। जहां से धुआं निकल रहा था।

शिव विधायक पुलिस-प्रशासन को अपने साथ जले हुए खेजड़ी के पेड़ तक ले गए। जहां से धुआं निकल रहा था।

क्राइम की सूचना पर पता चलता है डीएसपी ने कहा- हमें ऐसे नहीं पता चलता है, क्राइम की सूचना मिलती है तब पता चलता है। इस बार विधायक गुस्से में आ गए कहा- गश्त किसलिए करते हो, या हाईवे चेक करते हो कोई गड्ढा तो नहीं खोद रहा है। ऐसा कौनसा तरीका हुआ है। आम आदमी और किसान को आप लोग दबाओगे, अब मारो। कुछ तो भगवान का डर रखो। गरीब आदमी का गला दबाओगे।

4 महीने हो गए, इनकी जांच पूरी नहीं हुई विधायक ने कहा- गरीब आदमी है इनकी जांच 3 दिन में पूरी करनी थी। लेकिन 4 महीने हो गए और इनकी जांच पूरी नहीं हुई। इसका कौन जिम्मेदार है। किसानों को पुलिस की उपस्थिति में धमका रहे हैं इसके लिए कौन जिम्मेदार है।

जब तक इनकी मांग नहीं मानी जाएगी। यह गांव के लोग 4 महीने से बैठे हैं, अब मैं भी इनके साथ बैठा हूं। गिरफ्तार करना है तो इनके साथ मैं भी गिरफ्तार होने के लिए तैयार हूं। डीएसपी ने कहा- इनको कहां गिरफ्तार किया है।

विधायक ने कहा- यह गिरफ्तारी से भी ज्यादा बदतर है। आपके प्रशासन के लोग आए और धमकाकर गए कि विरोध किया तो पकड़ लेकर जाएगे। जब यह लोग अंदर जाएंगे तो हम लोग बाहर बैठकर क्या करेंगे। ईमान-धर्म खत्म हो गया है।

जहां पर रात को खेजड़ी का पेड़ जलाया गया था, वहां पर विधायक रविंद्र सिंह भाटी धरने पर बैठ गए।

जहां पर रात को खेजड़ी का पेड़ जलाया गया था, वहां पर विधायक रविंद्र सिंह भाटी धरने पर बैठ गए।

पेड़ की राख से निकल रहा था धुआं शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी, एसडीएम आईएएस यक्ष चौधरी और DSP मानाराम बरियाडा और खोड़ाल गांव पहुंचे। यहां पर खेजड़ी के पेड़ के पास पहुंचे, जिसे हाल ही में जलाया गया था। जब अधिकारी और विधायक वहां पहुंचे तो पेड़ की राख से धुआं निकल रहा था।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading