☜ Click Here to Star Rating


.

आज की सबसे बड़ी खबर झालावाड़ से है। जहां एक कार्यक्रम के दौरान भीड़ ने पुलिस पर पथराव कर दिया। इसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज कर लोगों को खदेड़ा। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, राजस्थान दिनभर में क्या कुछ खास रहा…

पहले टॉप 5 खबरें…

1. जयपुर में खुद को आग लगाकर 9वीं मंजिल से कूदा युवक जयपुर में साइबर फ्रॉड के शिकार युवक ने पहले खुद को आग लगाई। फिर अपार्टमेंट की 9वीं मंजिल से कूद गया। युवक के मोबाइल में सुसाइड नोट भी मिला है। उसमें लिखा है- बिटकॉइन में प्रॉफिट का लालच देकर मेरे साथ साइबर फ्रॉड हुआ है। मैं माफी चाहता हूं, गलती हो गई। पूरी खबर पढ़ें

2. झालावाड़ में भीड़ ने पुलिस पर किया पथराव झालावाड़ में एक कार्यक्रम के दौरान भीड़ ने पुलिस पर पथराव कर दिया। इसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज कर भीड़ को खदेड़ा। भारत आदिवासी पार्टी के सांसद राजकुमार रोत इस कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे थे। रोत के आरक्षण पर दिए बयान को लेकर कुछ लोग विरोध जताने पहुंचे थे, इस दौरान भीड़ आक्रोशित हो गई। पूरी खबर पढ़ें

3. रेव पार्टी करते 50 युवक-युवतियों को पकड़ा उदयपुर के होटल में रेव पार्टी कर रहे 50 युवक-युवतियों को पुलिस ने पकड़ा है। इनमें 11 लड़कियां और 39 लड़के शामिल हैं। पुलिस ने दावा किया कि बर्थडे पार्टी की आड़ में महंगी शराब और नशे की अन्य सामग्री परोसी जा रही थी। पार्टी के लिए दूसरे राज्यों से भी लड़कियों को बुलाया गया था। पूरी खबर पढ़ें

4. झालावाड़ में 6 अगस्त तक स्कूलों की छुट्टी, सुस्त पड़ा मानसून राजस्थान में बारिश का दौर हल्का पड़ने के साथ ही गर्मी और उमस बढ़ने लगी है। इन सबके बीच भरतपुर में रविवार सुबह से रिमझिम बारिश का दौर चला। उधर, झालावाड़ में कलेक्टर ने स्कूलों की छुट्टी 6 अगस्त तक बढ़ा दी है। पूरी खबर पढ़ें

5. हार्ले डेविडसन बाइक सांड से टकराई, IAS के भाई की मौत जयपुर के दौलतपुरा इलाके में हाईवे पर रविवार दोपहर रोड एक्सीडेंट में PWD के सुपरिटेंडेंट इंजीनियर (एसई) अविनाश शर्मा (57) की मौत हो गई। हार्ले डेविडसन बाइक से घर लौटते समय इंजीनियर सांड से टकरा गए। उनके भाई IAS अजिताभ शर्मा ऊर्जा सचिव के पद पर हैं। पूरी खबर पढ़ें

अब 5 अहम खबरें…

6. शहीद की पार्थिव देह को देखकर मां-पत्नी बेसुध हुईं जम्मू-कश्मीर में शहीद हुए सीकर के राजेंद्र प्रसाद बगड़िया (37) का सैन्य सम्मान से अंतिम संस्कार किया गया। 2 साल के बेटे दिव्यांशु ने पिता को मुखाग्नि दी तो वहां मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं। इससे पहले बेटे की पार्थिव देह को देखते ही मां और पत्नी बेसुध हो गईं। पूरी खबर पढ़ें

7. 10 हजार में बेटी को बेचा, मां को 10 साल की सजा अलवर की पॉक्सो कोर्ट ने 11 साल की बेटी को देह व्यापार के लिए बेचने वाली मां को 10 साल कैद की सजा सुनाई है। जज शिल्पा समीर ने अपने फैसले में महिला पर साढ़े 5 लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया है। कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए कहा- इस तरह के अपराधों में नरमी का रुख अपनाया गया तो समाज में गलत संदेश जाएगा। पूरी खबर पढ़ें

8. जोधपुर में 3 घंटे में 43 हजार मिर्ची बड़े खाए गए जोधपुर में ‘मिर्ची बड़ा महोत्सव’ में शहरवासियों ने नया रिकॉर्ड बनाया। दैनिक भास्कर जोधपुर के 28 साल पूरा होने के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में 43 हजार मिर्ची बड़े खाए गए। करीब 3 घंटे के इस कार्यक्रम को ब्लू सिटी ने खूब एंजॉय किया। पूरी खबर पढ़ें

9. मां के साथ सो रहे 2 भाइयों को सांप ने डसा, मौत पाली में मां के साथ चारपाई पर सो रहे 2 मासूम भाइयों की सांप ने डसने से मौत हो गई। सांप के डसने पर दोनों भाई एक साथ रोए तो आवाज सुनकर मां उठी। कमरे की लाइट जलाई तो उनके मुंह से झाग निकल रहा था। घबराई मां उठकर अपने ससुर को बुलाने गई तो उसे बरामदे में सांप दिखाई दिया। पूरी खबर पढ़ें

10. ट्रांसफार्मर फटा, मोबाइल पर बात कर रहा व्यक्ति बाल-बाल बचा झुंझुनूं के उदयपुरवाटी में सीकर स्टेट हाईवे पर पावर हाउस के पास एक बिजली का ट्रांसफार्मर अचानक फट गया। हादसे के दौरान पास में ही फोन पर बात कर रहा एक व्यक्ति बाल-बाल बच गया। यह पूरी घटना पास की दुकान में लगे लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पूरी खबर पढ़ें



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading