☜ Click Here to Star Rating


मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शनिवार को अचानक बांसवाड़ा से दिल्ली पहुंचे। रात को उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। रविवार को संगठन महामंत्री बीएल संतोष से सीएम भजनलाल की मुलाकात हुई।

.

अब माना जा रहा है कि जल्द ही प्रदेश में मंत्रिमंडल और भाजपा संगठन में विस्तार देखने को मिल सकता है। प्रदेश की राजनीति में हाशिए पर चल रहे सभी गुट के नेताओं को सक्रिय राजनीति में लाकर मौका दिया जा सकता है।

दरअसल, भजनलाल सरकार को बने डेढ़ साल से ज्यादा का समय हो गया है, लेकिन मंत्रिमंडल विस्तार नहीं हुआ है। बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ की नियुक्ति को भी एक साल पूरा हो चुका है। उन्होंने भी अपनी नई टीम की घोषणा नहीं की है।

29 जुलाई को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी।

29 जुलाई को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी।

पिछले 7 दिन में सीएम ने की टॉप लीडरशिप से मुलाकात इस पूरे घटनाक्रम की शुरुआत 28 जुलाई से मानी जा रही है। जब वसुंधरा राजे की दिल्ली में संसद भवन में पीएम मोदी से मुलाकात हुई। वसुंधरा राजे ने पीएम मोदी से मुलाकात करके अपने समर्थकों को सत्ता और संगठन में उचित स्थान दिलाने की पैरवी की।

इस मुलाकात के अगले दिन सीएम भजनलाल शर्मा भी पीएम मोदी से मिलने पहुंचे थे। अब सीएम शनिवार को अचानक बांसवाड़ा से दिल्ली पहुंचे और अमित शाह के साथ ही संगठन महामंत्री बीएल संतोष से मुलाकात की।

पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी को राज्य वित्त आयोग का चेयरमैन बनाने के साथ ही प्रदेश में राजनीतिक नियुक्तियों की शुरुआत मानी जा रही है।

पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी को राज्य वित्त आयोग का चेयरमैन बनाने के साथ ही प्रदेश में राजनीतिक नियुक्तियों की शुरुआत मानी जा रही है।

सभी गुट के नेताओं को साधने का मैसेज वसुंधरा राजे की पीएम मोदी से मुलाकात के बाद सीएम भजनलाल शर्मा जिस तरह से टॉप लीडरशिप से मुलाकात कर रहे हैं। उससे कयास लगाए जा रहे हैं कि अब जल्द ही प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार और राजनीतिक नियुक्तियां होंगी।

शुक्रवार को पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी को राज्य वित्त आयोग का अध्यक्ष बनाए जाने के बाद से ही प्रदेश में राजनीतिक नियुक्तियों की शुरुआत के कयास लगाए जा रहे हैं। पिछले 2 दिन में जिस तरह से मुख्यमंत्री की अमित शाह और बीएल संतोष से मुलाकात हुई है। उसके बाद इन कयासों को बल मिला है।

माना जा रहा है कि बीजेपी का केंद्रीय नेतृत्व चाहता है कि प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार और राजनीति नियुक्तियों में सभी गुट, समुदाय और जातिगत समीकरणों को साधा जाए। इसे लेकर सीएम और टॉप लीडरशिप में विचार विमर्श हुआ है।

वसुंधरा गुट के नेता पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी को पार्टी ने 2 अगस्त को तिरंगा यात्रा का संयोजक बनाया है।

वसुंधरा गुट के नेता पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी को पार्टी ने 2 अगस्त को तिरंगा यात्रा का संयोजक बनाया है।

संगठन विस्तार में भी सभी को मौका बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ की नई टीम का भी सभी को इंतजार है। उन्हें प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त हुए भी एक साल हो चुका है, लेकिन वो अभी तक पुरानी टीम के साथ ही काम कर रहे हैं। ऐसे में संगठन विस्तार में भी सभी गुटों का समावेश देखने को मिल सकता है।

इसके संकेत भी 1 दिन पहले देखने को मिले। जब पार्टी ने विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के रूप में निकाली जाने वाली तिरंगा यात्रा का संयोजक पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी को बनाया। परनामी वसुंधरा गुट के नेता माने जाते हैं। अभी तक वे हाशिए पर चल रहे थे। लेकिन जिस तरह से पार्टी ने उन्हें प्रदेश टोली का संयोजक बनाया है। उससे माना जा रहा है कि पार्टी अब सभी गुटों को साधते हुए आगे बढ़ना चाहती है।

ये खबर भी पढ़ें…

पीएम मोदी से मिले सीएम, मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चा:सरकार के कामकाज की दी जानकारी; एक दिन पहले वसुंधरा राजे भी मिली थीं

सीएम भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। सीएम की दिल्ली में संसद भवन में पीएम से करीब 45 मिनट बातचीत हुई। इससे पहले सोमवार को वसुंधरा राजे ने पीएम से मुलाकात की थी। (पूरी खबर पढ़ें)



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading