![]()
फलोदी में नशे के खिलाफ व्यापक अभियान की शुरुआत होने जा रही है। कलेक्टर श्वेता चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ मिशन प्रण की तैयारियों की समीक्षा की।
16 सितंबर को जिला मुख्यालय से जन जागरूकता रैली निकाली जाएगी। नशा मुक्ति वैन जिला मुख्यालय और सभी पंचायत समितियों में जागरूकता फैलाएगी। गांव चलो और शहर चलो अभियान में मिशन प्रण की शपथ दिलाई जाएगी।
अभियान की निगरानी जिला स्तर पर समाज कल्याण अधिकारी और ब्लॉक स्तर पर उपखंड अधिकारी करेंगे। अवैध मादक पदार्थों की सूचना हेल्पलाइन नंबर 1933 पर दी जा सकती है।
विभिन्न विभागों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। पुलिस विभाग नशीले पदार्थों की तस्करी रोकेगा और पुनर्वास कार्यक्रम चलाएगा। स्वास्थ्य विभाग मेडिकल स्टोर की जांच करेगा और नशा पीड़ितों को चिकित्सा सेवाएं देगा।
शिक्षा विभाग स्कूलों में जागरूकता कार्यक्रम करवाएगा। हर स्कूल में एक शिक्षक को ड्रग मॉनिटर और हर कक्षा में एक विद्यार्थी को ड्रग मित्र बनाया जाएगा। पंचायती राज विभाग, नगर परिषद और महिला एवं बाल विकास विभाग भी जागरूकता कार्यक्रम चलाएंगे।
बैठक में एडीशनल एसपी ब्रजराज सिंह चारण, एसीईओ गौतम चौधरी, एसडीएम पूजा चौधरी और समाज कल्याण अधिकारी करणी सिंह नाथावत मौजूद रहे।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments