![]()
सुंदलाक स्टेशन से पहली मालगाड़ी 21 वैगन में गेहूं लेकर रवाना हुई।
कोटा मंडल के कोटा-गुना रेलखंड पर बारां जिले के सुंदलाक स्टेशन में गति शक्ति मल्टी-मॉडल कार्गो टर्मिनल की शुरुआत हो गई है। भगवत प्रॉपर्टीज लिमिटेड द्वारा विकसित इस टर्मिनल का संचालन जीसीटी सुन्दलक के नाम से किया जा रहा है।
टर्मिनल से पहली मालगाड़ी 9 सितंबर को रवाना हुई। आईटीसी लिमिटेड की ओर से 21 वैगन में गेहूं की लोडिंग की गई। यह मालगाड़ी दक्षिण रेलवे के पोल्लाची जंक्शन के लिए रवाना हुई। इस मौके पर वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक विनोद कुमार मीना, सहायक वाणिज्य प्रबंधक जतिन्दर सिंह सोहल और टर्मिनल के प्रतिनिधि मौजूद थे।
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ जैन ने बताया कि इस टर्मिनल से खाद्यान्न, उर्वरक और अन्य जरूरी सामान की लोडिंग-अनलोडिंग की जाएगी। यह टर्मिनल रेलवे की माल ढुलाई क्षमता को बढ़ाएगा। साथ ही आसपास के ग्रामीणों को रोजगार के अवसर भी मिलेंगे।
गति शक्ति मल्टी-मॉडल कार्गो टर्मिनल नीति 2021 में शुरू की गई थी। इसका मकसद देश में लॉजिस्टिक ढांचे को मजबूत करना है। इससे परिवहन लागत कम होगी और रेलवे की माल ढुलाई में हिस्सेदारी बढ़ेगी। इस योजना के तहत रेलवे और निजी जमीन पर कार्गो टर्मिनल बनाए जा रहे हैं। कोटा मंडल का यह नया टर्मिनल इसी नीति का हिस्सा है।
Related
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments