☜ Click Here to Star Rating


जैसलमेर में भारतमाला हाईवे के 2 टोल नाकों पर बदमाशों ने तलवारों से हमला कर दिया। आरोपियों ने टोल कर्मचारियों को भी जान से मारने की कोशिश की। घटना शुक्रवार रात करीब एक बजे बजे रामगढ़ थाना इलाके की है।

.

थाना प्रभारी ओमप्रकाश ने बताया- हाईवे पर 7 दिन पहले (2 अगस्त से) ही जैसलमेर से तनोट के बीच में तीन नए टोल नाके (रामगढ़, लाणेला, पारेवर गांव) शुरू हुए हैं।

इनमें से लाणेला और पारेवर गांव के टोल पर हमला किया गया। वारदात यहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गई।

सबसे पहले देखिए- हमले की 3 तस्वीर…

देर रात हुए हमले में बदमाशों ने टोलकर्मियों के साथ मारपीट की। उन्होंने बूथ के अंदर लगे कंप्यूटर व अन्य सिस्टमों को तोड़ दिया।

देर रात हुए हमले में बदमाशों ने टोलकर्मियों के साथ मारपीट की। उन्होंने बूथ के अंदर लगे कंप्यूटर व अन्य सिस्टमों को तोड़ दिया।

सीसीटीवी में एक हमलावर बूथ के बाहर भी तलवार से तोड़फोड़ करता नजर आया। कर्मचारियों ने बताया कि पूरा विवाद टोल टैक्स मांगने पर शुरू हुआ था।

सीसीटीवी में एक हमलावर बूथ के बाहर भी तलवार से तोड़फोड़ करता नजर आया। कर्मचारियों ने बताया कि पूरा विवाद टोल टैक्स मांगने पर शुरू हुआ था।

हमले के बीच कुछ टोलकर्मी मुश्किल से जान बचाकर भाग गए। वहीं, कुछ टोलकर्मियों को इस हमले में गंभीर चोटें आई हैं।

हमले के बीच कुछ टोलकर्मी मुश्किल से जान बचाकर भाग गए। वहीं, कुछ टोलकर्मियों को इस हमले में गंभीर चोटें आई हैं।

टोल मांगा तो भड़के, फिर हमला

लाणेला टोल कर्मचारियों ने बताया कि शुक्रवार रात 1 बजे सफेद रंग की बोलेरो कैंपर आई थी। इसमें बैठे लोगों से टोल मांगा तो वे नाराज हो गए और गाली-गलौज करने लगे। इसके बाद हमला कर दिया।

करीब 15 किमी आगे जाकर उन्होंने पारेवर गांव के टोल प्लाजा पर भी उसी तरह हमला किया। दो कर्मचारियों को मारने की भी कोशिश की। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए।

अब तक कोई FIR दर्ज नहीं

हमलावरों ने कपड़े से अपने चेहरे को छुपा रखा था। रामगढ़ थाना प्रभारी ओमप्रकाश ने बताया- अभी तक टोल की तरफ से अभी तक कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है।

पुलिस CCTV की मदद से बदमाशों की पहचान कर उनकी तलाश में जुटी है। बीती रात हमले की सूचना मिली थी। इसके बाद ही टीम एक्टिव हो गई थी। अलग अलग जगह पर दबिश दे रहे हैं।

….

राजस्थान में टोल बूथ पर हमले से जुड़ी ये खबर भी पढ़िए…

जयपुर में टोल-प्लाजा पर सुपरवाइजर से मारपीट, VIDEO:चेन-अंगूठियां लूटी; टोल मांगने पर 1 दिन पहले दी थी धमकी- देख लूंगा, कौन रोकता है

जयपुर के बरखेड़ा चंदलाई टोल प्लाजा पर बदमाशों ने टोल सुपरवाइजर से मारपीट कर लूटपाट की। एक दिन पहले टोल मांगने को लेकर हुए विवाद में “देख लूंगा, कौन रोकता है” की धमकी देने वाले बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। पूरी खबर पढ़िए…



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading