![]()
जोधपुर की वेस्ट जिले की बोरानाडा थाना पुलिस ने महिला के साथ में हुई रेप की घटना का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस पूरे मामले को लेकर डीसीपी वेस्ट विनीत बंसल ने जानकारी दी।
बंसल ने बताया कि 6 अगस्त को पीड़िता ने बोरानाडा थाने में उपस्थित होकर रिपोर्ट दी थी। बताया कि वह अपने परिवार के साथ एक फैक्ट्री में मजदूरी करती है। शाम करीब 5 बजे शौच जाने के लिए बाहर निकली थी। वापस आ रही थी। इस दौरान जंगल में एक लड़का आया और जबरदस्ती पकड़कर रेप किया।
सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर की पहचान
घटना की गंभीरता को देखते हुए एडीसीपी निशांत भारद्वाज, एसीपी बोरानाडा आनंद सिंह के सुपरविजन में थाना अधिकारी शकील अहमद के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। टीम ने घटना के बाद आसपास की जगह के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और पीड़िता की ओर से बताए गए हुलिए के मिलते-जुलते-सैकड़ों संदिग्धों की पहचान की। टीम ने संदिग्धों से पूछताछ कर घटना को अंजाम देने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर दिया। फिलहाल आरोपी को बापर्दा गिरफ्तार किया गया है।
ये रहे टीम में शामिल
इस कार्रवाई में एएसआई लक्ष्मण सिंह, भगाराम, दमाराम, हेड कॉन्स्टेबल ललित खत्री, राजू मीणा (विशेष भूमिका), राहुल मीणा, ओमप्रकाश, संतोष कुमार, मोहनलाल और कॉन्स्टेबल रघुवीर सिंह शामिल रहे।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments