☜ Click Here to Star Rating


श्री जानकीनाथ बड़ा मंदिर, रैवासा धाम में आज से 9 दिवसीय ‘श्री सियपिय मिलन समारोह’ ‘ शुरू हो रहा है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक मोहन भागवत समारोह का उद्घाटन करते हुए स्वामी राघवाचार्य की तीन फीट ऊंची संगमरमर की प्रतिमा का अनावरण और नव-

.

यह आयोजन 12 से 18 अगस्त तक चलेगा, जिसमें देशभर से संत-महंत, कथावाचक और श्रद्धालु शामिल होंगे। वे भामाशाह सीताराम शर्मा की प्रतिमा का भी अनावरण करेंगे।

योगगुरु बाबा रामदेव, बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री, श्रीगुरु शरणानंद जी महाराज, जगद्गुरु रामानंदाचार्य सहित कई संत-महंत समारोह में शिरकत करेंगे। कथावाचक पं. इंद्रेश उपाध्याय 12 से 18 अगस्त तक पांडाल में कथा सुनाएंगे।

सस्वर पाठ, अखंड हरिनाम संकीर्तन, रासलीला और चित्र विचित्र जी की भजन संध्या हर शाम 7 से 10 बजे तक होगी। प्रतिदिन 5 हजार और समापन पर 20 हजार लोगों के लिए प्रसाद की व्यवस्था की गई है। केंद्रीय व राज्य मंत्रियों, मुख्यमंत्री और दोनों डिप्टी सीएम के आने की संभावना हैं। इससे पहले राज्यसभा सांसद घनश्याम तिवाड़ी ने तैयारियों का जायजा लिया।

ट्रस्ट उपाध्यक्ष आशीष तिवाड़ी ने बताया- धाम को भव्य रूप से सजाया गया है। यह आयोजन आध्यात्मिक ऊर्जा, धार्मिक एकता और संस्कृति संरक्षण का संदेश देगा।

रैवासा धाम के गौशाला परिसर में कार्यक्रम के लिए पंडाल तैयार किया गया है।

रैवासा धाम के गौशाला परिसर में कार्यक्रम के लिए पंडाल तैयार किया गया है।

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के संबोधन के लिए अलग से मंच तैयार किया गया है।

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के संबोधन के लिए अलग से मंच तैयार किया गया है।

वीआईपी लोगों के बैठने के लिए अलग से व्यवस्था की गई है।

वीआईपी लोगों के बैठने के लिए अलग से व्यवस्था की गई है।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading