![]()
बूंदी जिले से दो माह पहले लापता हुई नाबालिग बालिका को पुलिस ने महाराष्ट्र से बरामद किया है।
बूंदी जिले से दो माह पहले लापता हुई एक नाबालिग बालिका को पुलिस ने महाराष्ट्र के छत्रपति शम्भाजी नगर से बरामद कर लिया है। जिला पुलिस अधीक्षक बूंदी राजेन्द्र कुमार मीणा के निर्देशन में डाबी थाना पुलिस ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया।
नाबालिग बालिका 6 जून की रात में बिना किसी को बताए घर से चली गई थी। परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद 10 जून को बालिका के परिजनों ने डाबी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।
पुलिस ने मामला दर्ज कर तुरंत अनुसंधान शुरू किया। थानाधिकारी हेमराज शर्मा के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने गांव और आसपास के इलाकों में तलाश की। साथ ही आसूचना तंत्र को सक्रिय किया।
लंबे समय तक कोई सुराग न मिलने पर पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों का संकलन किया। इससे पता चला कि बालिका महाराष्ट्र के छत्रपति शम्भाजी नगर ग्रामीण के करमाड थाना क्षेत्र के चाकड़ी रोड़ आड़गांव में रह रही है।
इस सूचना पर पुलिस टीम वहां पहुंची। नियमानुसार बालिका को बरामद कर लिया। इस अभियान में थानाधिकारी हेमराज शर्मा, सहायक उप-निरीक्षक कैलाश सिंह, कॉन्स्टेबल विजय सिंह और महिला कॉन्स्टेबल मिनाक्षी शामिल थे।
यह कार्रवाई महिला अत्याचार और पॉक्सो एक्ट के मामलों में त्वरित कार्रवाई के लिए पुलिस मुख्यालय राजस्थान द्वारा जारी SOP के अनुसार की गई।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments