शहर से लेकर कस्बों और गांवों तक तिरंगा रैली, तिरंगा वाल पेंटिंग, जागरूकता रैली और रंगोली प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की प्रेरणा से जयपुर जिले में हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य आमजन में देशभक्ति की भावना जगाना है।
जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी के निर्देशानुसार शहर से लेकर कस्बों और गांवों तक तिरंगा रैली, तिरंगा वाल पेंटिंग, जागरूकता रैली और रंगोली प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं। डॉ. सोनी अभियान की सफलता के लिए निरंतर मॉनिटरिंग कर रहे हैं।

नमें दीवारों पर तिरंगे की चित्रकारी, प्रभात फेरी, तिरंगा रंगोली, मंडना, राखी और पोस्टर प्रतियोगिताएं शामिल हैं।
अभियान के अंतर्गत जिले के सभी राजकीय विद्यालयों में विशेष गतिविधियां चल रही हैं। इनमें दीवारों पर तिरंगे की चित्रकारी, प्रभात फेरी, तिरंगा रंगोली, मंडना, राखी और पोस्टर प्रतियोगिताएं शामिल हैं। इसके अलावा तिरंगा रैली, मेला और संगोष्ठियों का आयोजन भी किया जा रहा है। स्वच्छता अभियान के तहत जल स्रोतों की सफाई भी की जा रही है।
हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत 6 अगस्त से 8 अगस्त तक राजीविका जयपुर स्वयं सहायता समूह द्वारा जिला कलेक्ट्रेट परिसर में स्टॉल लगाई गई है। इस स्टॉल पर ग्रामीण राजीविका स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा हाथों से बनाए गए विभिन्न उत्पाद प्रदर्शित किए गए हैं।

तिरंगा रैली, मेला और संगोष्ठियों का आयोजन भी किया जा रहा है।
जोबनेर से बाजरे के बिस्किट, आमेर और चाकसू ब्लॉक से राखी, कोटखावदा ब्लॉक से हैंडीक्राफ्ट उत्पाद आदि इस स्टॉल पर उपलब्ध हैं। इस महोत्सव में जिला मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रतिभा वर्मा ने महिलाओं को आजीविका संवर्धन हेतु प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम में राजीविका से जिला परियोजना प्रबंधक अनुपमा सक्सेना और जिला प्रबंधक पुष्पेंन्द्र सिंह भी मौजूद रहे।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments