![]()
केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (CBN), राजस्थान इकाई, कोटा ने नशे के खिलाफ एक बड़ा कदम उठाते हुए आज 69 मामलों में जब्त मादक पदार्थों को वैज्ञानिक तरीके से नष्ट किया। इन जब्त मादक पदार्थों को चित्तौड़गढ़ जिले के चंदेरिया स्थित MP बिरला सीमेंट फैक्ट्री में
CBN की इस कार्रवाई में 8 मामलों से जब्त 370.930 किलो गांजा, 37 मामलों से 12180.170 किलो डोडाचूरा, 3 मामलों से 0.373 किलो हेरोइन, 6 मामलों से 0.8081 किलो एमडी ड्रग, 2 मामलों से जब्त 2188 अफीम के पौधे, 12 मामलों से 113833 साइकोट्रॉपिक टैबलेट्स और 1 मामले से जब्त 7 किलो अफीम को जलाकर नष्ट किया गया।
इसके अलावा 25 अन्य मामलों में जब्त 189.649 किलो अफीम को मध्यप्रदेश के नीमच स्थित सरकारी अफीम फैक्ट्री में सुरक्षित जमा करवाने की प्रक्रिया चल रही है।
CBN द्वारा की गई यह कार्रवाई मादक पदार्थों की तस्करी और उनके दुरुपयोग को रोकने की दिशा में एक मजबूत संदेश देती है। इससे समाज में नशे की उपलब्धता पर रोक लगेगी और युवाओं को इस बुराई से बचाने में मदद मिलेगी। मादक पदार्थों का यह निस्तारण कानून व्यवस्था के प्रति CBN की मजबूत प्रतिबद्धता को भी दर्शाता है।
CBN ने साफ किया है कि भविष्य में भी नशे के खिलाफ ऐसी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। यह कदम नशे के कारोबार में लगे लोगों के लिए चेतावनी है कि अब कानून उन्हें बख्शने वाला नहीं है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments