उदयपुर के सुखेर थाना क्षेत्र में भुवाणा चौराहा पर निजी स्लीपर कोच बस ने एक नाबालिग बच्चे को कुचल दिया। बच्चे की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। बच्चा रोड पर लगे राम रसोड़े में अपने बड़े भाई के साथ पूजा के लिए आया था। तभी बस ने उसे चपेट में ले लिया। बस
हैड कांस्टेबल दुर्ग सिंह ने बताया कि मृतक बच्चे की पहचान देवेन्द्र सिंह पिता कालू सिंह निवासी तरपाल हाल भुवाणा के रूप में हुई है। हादसे के बाद आसपास लोगों की बड़ी संख्या में भीड़ जमा हो गई। सूचना पर सुखेर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी। पुलिस ने बस को जब्त करते हुए ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है।

उदयपुर के सुखेर थाना क्षेत्र में भुवाणा चौराहा पर निजी स्लीपर कोच बस ने एक नाबालिग बच्चे को कुचल दिया।
एंबुलेंस नहीं पहुंची, टेम्पो में शव रखकर मोर्चरी पहुंचे पिता मृतक बच्चे के पिता कालू सिंह ने बताया कि बच्चे का शव करीब एक घंटे तक सड़क पर पड़ रहा लेकिन एंबुलेंस कॉल करने के बावजूद नहीं आई। ऐसे में मजबूरन बच्चे के शव को टेम्पो में रखकर मोर्चरी लाए। पिता ने बताया कि वे शहर के भुवाणा में किराए से रहते हैं और मकान मालिक के यहां खाना बनाने का काम करती हैं। उनके दो बेटे हैं जिसमें मृतक देवेन्द्र छोटा है। वह सरकारी स्कूल भुवाणा में कक्षा 5 में पढ़ता था।
बस स्टार्ट की और बच्चा नीचे आ गया: कंडक्टर बस कंडेक्टर कन्हैयालाल ने बताया कि बस यात्रियों को लेकर मुंबई से गोगुंदा की तरफ जा रही थी। बस भुवाणा चौराहा पर खड़ी हुई थी। जिसके ठीक आगे बच्चा खड़ा हो गया। तभी हाइट छोटी होने के कारण ड्राइवर को बच्चा नजर नहीं आया और उसने बस स्टार्ट कर दी। तभी बच्चा पिछले वाले टायर के नीचे आ गया।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments