☜ Click Here to Star Rating


सिंधी समाज जिला कलेक्टर कार्यालय ज्ञापन देने पहुंचा

गुजरात के अहमदाबाद में स्कूली स्टूडेंट नयन युवी सिन्धी की निर्मम हत्या के विरोध में सोमवार को भीलवाड़ा में प्रदर्शन किया गया। विभिन्न सामाजिक और धार्मिक संस्थाओं के लोगों ने दोषियों को गिरफ्तार करने की मांग की। इसके बाद जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंप कर

.

सिन्धु संस्कार सेवा समिति के अध्यक्ष हरीश मानवानी ने बताया- गुजरात के अहमदाबाद के सेवंथ डे एडवांटीज चर्च स्कूल में मासूम बालक नयन युवी सिन्धी की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। इस मामले की सही जांच होनी चाहिए, पीड़ित परिवार को न्याय मिलना चाहिए।

उन्होंने कहा- मामले में सिंधी समाज ने राजस्थान सरकार से गुहार लगाई है कि वो गुजरात सरकार के सीएम व राज्यपाल से तुरंत बातचीत करें और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।

जिला कलेक्टर कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करते सिंधी समाज के लोग।

जिला कलेक्टर कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करते सिंधी समाज के लोग।

11 मांगों को पूरा करने की मांग

  • स्कूल प्रबंधन के खिलाफ तत्काल मुकदमा दर्ज किया जाए।
  • मामला फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाया जाए, जिससे जल्द न्याय मिल सके।
  • दोषियों को जल्द से जल्द फांसी की सजा दिलाई जाए।
  • दोषियों के घर पर तुरंत बुलडोजर चलाने की कार्रवाई हो।
  • दोषियों के परिवार और जो गैर हिन्दू संगठन शामिल हो, उस पर कार्रवाई की जाएं
  • दोषी और उनके परिवार के सदस्यों की बाजार में परेड निकाली जाए।
  • देश के सभी स्कूलों में सुरक्षा की पूरी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
  • देश के सभी स्कूलों में हथियार और मांसाहार (नॉन-वेज) पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाए।
  • भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए उचित कदम उठाए जाएं।
  • पीडित परिवार को उचित आर्थिक सहायता और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी प्रदान की जाए।
  • पीड़ित परिवार के सदस्यों की सुरक्षा की व्यवस्था की जाए।
ज्ञापन देने जाते सिंधी समाज के लोग।

ज्ञापन देने जाते सिंधी समाज के लोग।

जिला कलेक्टर कार्यालय के बाहर मासूम को इंसाफ दिलाने के लिए आज बड़ी संख्या में समाज के लोग जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंचे। कलेक्टर को राजस्थान ओर गुजरात के सीएम ओर गुजरात के राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। इस दौरान भीलवाड़ा सकल सिंधी समाज संस्थान एवं सभी सिन्धी समाज व्यापारिक वर्ग एवं भीलवाड़ा झूलेलाल टीम द्वारा सभी ने विरोध प्रदर्शन किया।

इनकी रही मौजूदगी इस दौरान भीलवाड़ा के दादे साहब झूलेलाल मन्दिर, सिन्धु नगर झूलेलाल मन्दिर,सिरक्की मौहल्ला झूलेलाल मन्दिर, बापूनगर झूलेलाल मन्दिर, शास्त्री नगर झूलेलाल मन्दिर, पंचवटी झूलेलाल मन्दिर, चन्द्रशेखर आजाद नगर, सिन्धी सेंटल पंचायत अध्यक्ष, फल सब्जी आढ़तिया संघ कृषि मण्डी अध्यक्ष चन्दपकाश चदवानी इच्छापूर्णि माता मन्दिर पिताम्बर आसनानी,भारतीय सिन्धु सभा जिला अध्यक्ष परमानन्द गुरनानी, सिन्धु संस्कार सेवा समिति हरीश मानवानी, सर्व सिन्धी समाज, उत्तर क्षेत्र सिन्धी समाज अध्यक्ष लालचंद नथरानी, सिन्धी युवा शक्ति जितेन्द्र दरयानी, भीलवाड़ा शहर झूलेलाल टीम, मुस्कान फाउंडेशन,भारत विकास परिषद, पार्षद इंदू बंसल आदि मौजूद रहे।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading