☜ Click Here to Star Rating


राज्य मंत्री केके विश्नोई ने कहा- मेरे जैसे 200 MLA विधानसभा पहुंचे हैं। बाकी वालों से काम होता क्यों नहीं, उनको कोई मना करता है या मुझे कोई लाडू (लड्डू) ज्यादा नहीं खिला रहे हैं। अपनी-अपनी योग्यता है। आपने काबिल एमएलए जिता कर भेजा। जिसमें गुण हैं और

.

राज्य मंत्री विश्नोई का वीडियो 2 दिवसीय बाड़मेर दौरे का है। वे अपने विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर हैं। यहां वे विभिन्न कार्यक्रमों में भाग ले रहे हैं। रविवार को वे गुडामालानी की पंचायत समिति आडेल की ग्राम पंचायत भवन और उप स्वास्थ्य केंद्र भवन के उद्घाटन समारोह में पहुंचे थे। यहां उन्होंने अपने विधानसभा क्षेत्र में कराए विकास कार्यों को लेकर बयान दिया।

पढ़िए क्या बोले राज्य मंत्री

नेताओं को नसीहत: काम करवाओ न, लड़ना क्यों है

राज्य मंत्री केके विश्नोई ने कहा- कई नेता तो जयपुर जा कर कहते हैं, मैं आपके लिए लड़ाई करता हूं, मैं तुम्हारे लिए लड़ रहा हूं।

क्यूं लड़ रहा है भाई वहां जाकर काम करवा न। आपने मुझे जिता कर भेज दिया। वहां जयपुर जाकर कहूं मैं लड़ रहा हूं, क्यूं लडूं, लड़ने से काम होता है क्या?

मैं तुम्हारे लिए संघर्ष कर रहा हूं, संघर्ष नहीं करना है काम करवाओ लोगों के। अगर आप करवा पाओ तो लोगों के बीच आओ, वोट मांगों। फिर काम करवाओ।

अगर काम करवाने की श्रद्धा नहीं है तो चुनाव लड़ने का अधिकार भी नहीं है।

पूरे राजस्थान में ढूंढ लेना गुड़ामालानी जितनी सड़कें कहीं नहीं बनी

राज्य मंत्री के.के विश्नोई ने कहा- गांव-गांव ढाणी-ढाणी सड़कों का जाल बिछा दिया है। मैंने तो खुला कह रखा है कि कटाण (खेत का रास्ता) का रास्ता बिना झगड़े का लेकर आओ और डामर सड़क बनवा देंगे। गुड़ामालानी विधानसभा के जितनी किसी भी विधानसभा में सड़कें नहीं बनी है। पहले आप सब ढूंढ कर आना फिर मुझे आकर कहना आपकी बात गप है। मैं बाड़मेर जिला, मारवाड़, नहीं कह रहा हूं, पूरे राजस्थान ढूंढ कर आ जाना गुड़ामालानी जितनी सड़कें कहीं नहीं बनी होगी। बनी हो तो मुझे आकर बता देना।

तस्वीर, धोरीमन्ना के बोर चारणान गांव की है। यहां खेलकूद प्रतियोगिता से जब मंत्री बाहर निकले तो यहां मौजूद युवाओं ने हनुमान बेनीवाल जिंदाबाद के नारे लगाए। इसके बाद मंत्री यहां से मुस्कुरा कर निकल गए।

तस्वीर, धोरीमन्ना के बोर चारणान गांव की है। यहां खेलकूद प्रतियोगिता से जब मंत्री बाहर निकले तो यहां मौजूद युवाओं ने हनुमान बेनीवाल जिंदाबाद के नारे लगाए। इसके बाद मंत्री यहां से मुस्कुरा कर निकल गए।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading