☜ Click Here to Star Rating


राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) सदस्य मंजू शर्मा का इस्तीफा मंजूर कर लिया है। एसआई भर्ती-2021 पेपर लीक मामले में हाईकोर्ट की टिप्पणी के बाद RPSC सदस्य मंजू शर्मा ने इस्तीफा दिया था, जिसे 15 दिन बाद आज राज्यपाल ने मंजूर कर लिया

.

मंजू शर्मा का इस्तीफा मंजूर होने के बाद अब आरपीएएसी में सदस्यों के 10 में से 6 पद खाली हो गए हैं। आरपीएएसी में अब अध्यक्ष के अलावा केवल 4 मेंबर ही रह गए हैं। पेपर लीक मामले में आरपीएएसी सदस्य बाबूलाल कटारा को सस्पेंड किया गया था, कटारा को बर्खास्त करने का प्रस्ताव राष्ट्रपति के पास विचाराधीन है।

हाईकोर्ट ने RPSC के सदस्यों पर कमेंट किया था, इसके बाद मंजू शर्मा का इस्तीफा

हाईकोर्ट की सिंगल बैंच ने ने SI भर्ती पर सवाल उठाते हुए आदेश में आरपीएएसी सदस्यों की भूमिका पर टिप्पणी की थी। हाईकोर्ट ने आदेश में लिखा था- रामूराम राईका ने अपनी बेटी शोभा और बेटे देवेश को इंटरव्यू में पास करवाने के लिए अध्यक्ष संजय श्रोत्रिय, कार्यवाहक अध्यक्ष जसवंत राठी, तीन सदस्य— संगीता आर्य, मंजू शर्मा, बाबूलाल कटारा से मुलाकात की थी। बेटी शोभा राईका की फोटो दिखाकर पास करने की सिफारिश की थी। राईका की बेटी इंटरव्यू में वही कपड़े पहनकर गई, जो फोटो में दिखाए गए थे।

मजू शर्मा ने इस्तीफे में लिखा था- मेरे खिलाफ किसी थाने, जांच एजेंसी में केस लंबित नहीं, विवाद से गरिमा प्रभावित हुई

हाईकोर्ट की टिप्पणी के दो दिन बाद ही मंजू शर्मा ने राज्यपाल को इस्तीफा भेज दिया था। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे को भेजे अपने इस्तीफे में मंजू शर्मा ने लिखा- मैंने अपना पूरा कार्यकारी और निजी जीवन अत्यन्त पारदर्शिता और ईमानदारी से काम करते हुए व्यतीत किया है। पिछले दिनों एक भर्ती प्रक्रिया में उत्पन्न हुए विवाद के कारण मेरी व्यक्तिगत प्रतिष्ठा और आयोग की गरिमा प्रभावित हुई है। जबकि मेरे विरुद्ध किसी भी थाने अथवा जांच एजेंसी में किसी प्रकार की कोई भी जांच लंबित नहीं है। न ही मुझे किसी भी मामले में कभी भी आरोपी माना गया है। फिर भी सार्वजनिक जीवन में पवित्रता की सदैव पक्षधर होने के कारण आयोग की गरिमा, निष्पक्षता और पारदर्शिता को सर्वोपरि मानते हुए मैं स्वेच्छा से RPSC के सदस्य पद से अपना इस्तीफा दे रही हूं।

कांग्रेस सरकार में नियुक्ति हुई, अक्टूबर 2026 तक था कार्यकाल, 13 महीने पहले इस्तीफा मंजूर

डॉ. मंजू शर्मा को कांग्रेस सरकार ने साल 2020 में आरपीएससी मेंबर बनाया था। मंजू शर्मा ने 15 अक्टूबर 2020 को चार्ज संभाला था, ऐसे में उनका कार्यकाल 14 अक्टूबर 2026 तक था, लेकिन 13 महीने पहले इस्तीफा हो गया।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading