☜ Click Here to Star Rating


हनीट्रैप गिरोह से बचकर भागे राजस्थान के युवक से पूछताछ करते पड़ोसी।

हरियाणा के फरीदाबाद में राजस्थान के एक युवक को हनीट्रैप में फंसाने का मामला सामने आया है। रविवार रात को युवक महिला के बताए हुए एड्रेस पर फरीदाबाद पहुंचा। उसके साथ उसका दोस्त भी था। दोनों युवकों को दो महिलाएं वहां से किसी अन्य जगह ले गईं। इसके बाद दोन

.

अपने आप को फंसता देख युवक अर्धनग्न अवस्था में ही घबराकर पड़ोसी की छत पर कूद गया। पड़ोसियों ने उसे चोर समझकर पीटा तो उसने सारी सच्चाई बताई। इसके बाद पड़ोसी उसे थाने लेकर पहुंचे। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी महिलाओं और उनके 2 साथियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पीड़ित युवक अनिल को लोगों ने पीटा तो वह पूरी कहानी बताने लगा।

पीड़ित युवक अनिल को लोगों ने पीटा तो वह पूरी कहानी बताने लगा।

सिलसिलेवार ढंग से जानें पूरा मामला…

  • 3 माह पहले युवक को आई कॉल: फरीदाबाद के सारन थाना पुलिस के मुताबिक, राजस्थान के जिले खैरथल तिजारा में गांव बधाना का रहने वाला अनिल एक निजी कंपनी में नौकरी करता है। करीब 3 माह पहले उसके पास एक नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाली महिला ने युवक को बताया कि गलती से नंबर लग गया है। इसके बाद दोनों में बात होने लगी। कुछ समय बाद महिला ने उसे मिलने के लिए पर्वतीय कॉलोनी के मकान नंबर 154 में बुलाया।
  • दोस्त को साथ लेकर पहुंचा था युवक: रविवार रात को अनिल अपने दोस्त गौरीशंकर के साथ फरीदाबाद के चाचा चौक पर पहुंचा। यहां पर दो महिलाएं उन्हें मिलीं और अपने साथ पर्वतीय कॉलोनी में संजय एन्क्लेव ले गईं। गौरीशंकर राजस्थान के अलवर का रहने वाला है और अनिल के साथ ही नौकरी करता है।
हनी ट्रैप में फंसाने वाली आरोपी महिलाएं पुलिस की गिरफ्त में।

हनी ट्रैप में फंसाने वाली आरोपी महिलाएं पुलिस की गिरफ्त में।

  • अर्धनग्न अवस्था में भागा युवक: अनिल ने पुलिस को अपनी शिकायत में बताया कि दोनों महिला अलग-अलग कमरे में उसे और उसके दोस्त को ले गईं। कुछ ही देर में वहां कुछ लोग आ गए और उसके साथ मारपीट करने लगे। मारपीट करने के दौरान वे वीडियो भी बना रहे थे। जैसे-तैसे वह उन लोगों के चंगुल से छूट अर्धनग्न हालत में ही पड़ोस के घर की छत पर कूद गया और शोर मचा दिया।
  • पड़ोसियों ने चोर समझकर पीटा: पीड़ित ने बताया कि शोर सुनकर आसपास के लोगों ने उसे पकड़ लिया और पीटना शुरू कर दिया। लोगों ने सोचा था कि घर में चोर घुस गया है। लोग थोड़ा शांत हुए तो उन्हें पूरी बात बताई। इसके बाद लोग उसे लेकर थाने पहुंचे।

मोबाइल और 10 हजार रुपए छीनने का आरोप सारन थाना पुलिस को पीड़ित युवक ने हनी ट्रैप मे फंसाने की शिकायत दी। युवक ने पुलिस को बताया कि महिला के साथियों ने उससे 10 हजार रुपए और मोबाइल भी छीन लिया। इसके बाद कपड़े फाड़ने की कोशिश करने लगे।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading