राजस्थान में सब-इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा रद्दीकरण को लेकर मचा घमासान थमने का नाम नहीं ले रहा है। कोर्ट के आदेश और सरकार की स्थिति पर उठते सवालों के बीच राजनीतिक बयानबाजी और भी तेज हो गई है। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जैसलमेर में रविवार को बातचीत

कर्नल सोनाराम चौधरी के पैतृक गांव में जाकर कर्नल को श्रद्धांजलि देते अशोक गहलोत।
सरकार चाहती क्या है, यह स्पष्ट होना चाहिए- गहलोत
जैसलमेर दौरे पर रविवार को सिविल एयरपोर्ट पर अशोक गहलोत ने कहा- ‘कोर्ट की तरफ से भर्ती रद्द होने की बात सामने आ रही है, लेकिन सरकार लगातार असमंजस में दिख रही है। कभी सरकार कहती है परीक्षा रद्द होनी चाहिए, कभी कहती है नहीं होनी चाहिए। आखिर सरकार चाहती क्या है, यह स्पष्ट होना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि दोषियों को सजा मिले इसमें कोई संदेह नहीं, लेकिन निर्दोष अभ्यर्थियों को बार-बार परेशान करना उचित नहीं है।
केंद्रीय मंत्री की बात में दम है- गहलोत
इससे पहले केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने भी इस मसले पर टिप्पणी की थी। जिस पर प्रतिक्रिया देते हुए गहलोत ने कहा कि दोषियों को सजा मिलनी ही चाहिए, लेकिन बाकी अभ्यर्थियों का भविष्य अंधकार में डालना गलत है। मंत्री की बात में दम है, हम भी वही कह रहे हैं।
हमने पारदर्शिता दिखाई, मौजूदा सरकार असमंजस में
अशोक गहलोत ने भाजपा नेताओं पर भी निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार ने अपने कार्यकाल में पारदर्शिता दिखाई थी। “हमारे वक्त में जब रीट पेपर आउट हुआ था तो हमने समय रहते परीक्षा रद्द की और 33,000 की भर्ती को बढ़ाकर 50,000 कर दिया। सबको नौकरी दी। लेकिन मौजूदा सरकार पिछले दो साल से देरी कर रही है और अब तक स्पष्ट निर्णय नहीं ले पाई है। यह सिर्फ क्रेडिट लेने की राजनीति है, गहलोत ने कहा।

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कर्नल सोनाराम चौधरी के परिवार को सांत्वना दी।
कर्नल सोनाराम को श्रद्धांजलि दी
रविवार को पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा जैसलमेर पहुंचे। दोनों दिग्गज नेताओं का जैसलमेर सिविल एयरपोर्ट पर स्वागत किया गया। इस दौरान पूर्व मंत्री सालेह मोहम्मद, कांग्रेस जिलाध्यक्ष उम्मेदसिंह तंवर, पूर्व विधायक रूपाराम धनदेव, पूर्व प्रधान अमरदीन फकीर के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गहलोत और हुड्डा का स्वागत किया।
एयरपोर्ट पर स्वागत के बाद दोनों नेता कर्नल सोनाराम चौधरी के पैतृक गांव मोहनगढ़ के लिए रवाना हुए। मोहनगढ़ में उन्होंने पूर्व सांसद स्वर्गीय कर्नल सोनाराम चौधरी की शोकसभा में शामिल होकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके साथ ही परिजनों से मुलाकात कर संवेदना भी प्रकट की। वे मोहनगढ़ से जैसलमेर एयरपोर्ट पहुंचे जहां से वे दिल्ली के लिए रवाना हो गए।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments