![]()
झालावाड़ में रविवार दोपहर एक घंटे की तेज बारिश हुई।
झालावाड़ में रविवार को मौसम ने करवट बदली। सुबह साफ मौसम के बाद दोपहर में अचानक तेज बारिश शुरू हो गई। करीब एक घंटे तक हुई मूसलाधार बारिश से सड़कों पर पानी भर गया। इससे तापमान में गिरावट आई और मौसम ठंडा हो गया।
बारिश के कारण जिले की नदियों और बांधों में जल स्तर बढ़ गया है। कालीसिंध बांध प्रशासन ने दोपहर 3:40 बजे बांध का एक गेट 1.5 मीटर से बढ़ाकर 2.5 मीटर कर दिया। इससे 10 हजार 133 क्यूसेक पानी की निकासी की जा रही है।
प्रशासन ने चेतावनी जारी की है कि चंगेरी पुलिया पर जल बहाव का स्तर बढ़ेगा। लोगों से सावधानी बरतने की अपील की गई है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में भी बारिश की संभावना बनी हुई है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments