![]()
करौली के प्रसिद्ध कैलादेवी मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, रोड पर लगा लंबा जाम।
करौली के प्रसिद्ध कैलादेवी मंदिर में रविवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी गई। अष्टमी और रविवार का अवकाश होने के कारण तड़के से ही भक्तों का आना शुरू हो गया।
उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और राजस्थान से बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचे। मंदिर के सामने की रैलिंग श्रद्धालुओं से भर गई। भीड़ के कारण भक्तों को दर्शन के लिए लंबी कतारों में इंतजार करना पड़ा।
निजी वाहनों से आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या अधिक होने से कस्बे में कई स्थानों पर जाम लग गया। बस स्टैंड से बाइपास तक वाहनों की लंबी कतार देखी गई। गर्मी के मौसम में जाम से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन कर सुख-समृद्धि की मनौती मांगी। मंदिर परिसर माता के जयकारों से गूंज उठा। भक्तगण हाथों में भोग-प्रसाद की थाली लेकर माता का गुणगान करते नजर आए।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments