छात्र संघ चुनाव पर कृषि मंत्री किरोड़ीलाल मीणा ने कहा- कई बार जो गलती पहले वाले कर देते हैं, वो हम भी कर देते हैं, वैसे गलती रिपीट नहीं होनी चाहिए। गहलोत साहब भी कहते हैं हर गलती की सजा लंबी पूरी होती है, इतिहास उसे बख्शता नहीं है।
छात्रसंघ चुनावों करवाने या न करवाने के सवाल पर किरोड़ी ने कहा- छात्रसंघ चुनाव पर यह तो आप मुख्यमंत्री से पूछें, मैं तो कहने के लिए अधिकृत ही नहीं हूं। वो उलझा रहे हैं बोलो।
किरोड़ी ने आगे कहा-

मैं छह बार एमएलए बन गया, तीन बार लोकसभा, राज्यसभा सांसद रहा हूं, लेकिन मैं छात्र राजनीति से बिल्कुल जुड़ा हुआ नहीं रहा। पर हां, छात्र राजनीत से बहुत से लोग एमएलए, एमपी और मंत्री बने हैं इसे नकारा जा सकता। मेरे जैसे बहुत से ऐसे लोग भी हैं जो छात्र राजनीति से नहीं आए। कम से कम मैं उदाहरण हूं।

जयपुर में मीडिया से बातचीत में उन्होंने यह बात कही। इससे पहले कृषि मंत्री किरोड़ी मीणा ने सवाई माधोपुर में ध्वजारोहण किया था।

सवाई माधोपुर में स्वतंत्रता दिवस पर परेड की सलामी लेते कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ीलाल मीणा। –
जो छात्रसंघ चुनाव बंद कर गए, वो किस मुंह से बात कर रहे कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने कहा-छात्रसंघ के मामले में कमेंट नहीं कर सकते, उच्च स्तर से निर्णय होता है। जो लोग पिछले राज में छात्रसंघ चुनाव खत्म कर गए वो किस मुंह से इनकी बात कर रहे हैं, यह समझ से बाहर है। उन्होंने छात्रसंघ चुनाव क्यों रोका?
किरोड़ी ने कहा- लोकतंत्र में कोई कानून हाथ में लेता है तो कार्रवाई होती है। गहलोत साहब कह रहे हैं, तो उन्होंने तो मेरे पर भी लाठियां बरसाई थीं। कांग्रेस राज में मेरे पर उदयपुर में लाठियां बरसाई, सीकर जा रहा था तो वहां भी लाठियां बरसाई थीं।
छात्रसंघ चुनाव नहीं करवाने पर इशारों में उठाए सवाल किरोड़ी के बयान को नसीहत के तौर पर देखा जा रहा है। किरोड़ी ने छात्रसंघ चुनाव नहीं करवाने के सरकार के फैसले को पिछली सरकार की गलती रिपीट करने के तौर पर देखा है। किरोड़ी ने इसकी जिम्मेदारी उच्च स्तर पर डालते हुए खुद का स्टैंड साफ करने का प्रयास किया है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments