![]()
प्रतापगढ़ में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिले की 106 ग्राम पंचायतों में मिशन नवदुर्गा के तहत साथिनों ने आत्मरक्षा तकनीकों का प्रदर्शन किया। जिला कलेक्टर डॉ. अंजलि राजोरिया के नेतृत्व में चल रहे इस मिशन का उद्देश्य महिलाओं को विपरीत परिस्थितियों में स
मिशन के दूसरे चरण में जिले की ग्राम पंचायतों में आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। शिक्षा विभाग के प्रशिक्षक ग्राम साथिनों को आत्मरक्षा के गुर सिखा रहे हैं। इससे साथिन अपने गांव की अन्य महिलाओं और बालिकाओं को भी प्रशिक्षण दे सकेंगी।
महिला अधिकारिता विभाग की सहायक निदेशक नेहा माथुर के अनुसार, मिशन के तीन चरणों में अब तक 95 साथिनों को प्रशिक्षित किया गया है। पहले चरण में प्रतापगढ़ ब्लॉक की 50 साथिनें, दूसरे चरण में पीपलखूंट व सुहागपुरा की 35 साथिनें और तीसरे चरण में धरियावद पंचायत समिति की 10 साथिनें शामिल हैं। प्रशिक्षण प्राप्त साथिनें अब अपनी ग्राम पंचायतों में महिलाओं और बालिकाओं को आत्मरक्षा की तकनीकें सिखा रही हैं।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments