![]()
शहर के कुन्हाड़ी थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति पर बाप बेटे ने घर में घुसकर जमकर की मारपीट। चाकू से वार किया शराब की बोतल सिर में फोड़ी गंभीर घायल हालत में युवक को कोटा के एमबीएस अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
घायल शिवराज ने बताया कि मेरे पड़ोस में रहने वाले रामू और उसके बेटे ने घर में घुसकर मेरे साथ जबरदस्त मारपीट की। घर से घसीट के बाहर लेकर आए मेरे सिर पर शराब की बोतल फोड़ी चाकू से वार किया और सीने में इट की फेक कर दी दोनों ही बाप बेटे शराब के नशे में थे। पुराने समय पर हल्की-फुल्की कहासुनी हो गई थी। इस बात को लेकर यह रंजिश लगाए बैठे हुए थे। मैंने कुन्हाड़ी थाना पुलिस में उनकी रिपोर्ट भी दर्ज करवा दी।
पुलिस मारपीट केस मामले में पीड़ित के बयान लेकर जांच कर रही है और बाप बेटों की भी तलाश कर रही है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments