![]()
आठ महीने की देरी के बाद जयपुर मेट्रो का फेज-1सी प्रोजेक्ट आखिरकार दोबारा रफ्तार पकड़ चुका है। अपडेटेड डीपीआर फाइनल होते ही बड़ी चौपड़ से ट्रांसपोर्ट नगर तक मेट्रो लाइन का काम फिर से शुरू कर दिया है। पहले यह दूरी 2.85 किमी तय थी, लेकिन अब रामगंज की जग
गलता गेट से फायदा
रामगंज की जगह गलता गेट स्टेशन बनने से मेट्रो प्रोजेक्ट को करीब 50 करोड़ रुपए की बचत होगी। वजह यह है कि रामगंज पर स्टेशन 19 मीटर गहराई पर बनना पड़ता, जबकि गलता गेट पर यह महज 15 मीटर गहराई पर बनेगा। इससे स्टेशन ओपन कट तकनीक से आसानी से तैयार हो सकेगा, जिससे लागत कम होगी और काम भी तेजी से होगा। अनुमान है कि प्रोजेक्ट 6 महीने पहले पूरा हो सकेगा।
समय और लक्ष्य
प्रोजेक्ट में काम ठप रहने से करीब 8 महीने की देरी हुई है। पहले इसे अप्रैल 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य था, लेकिन अब इसकी डेडलाइन बढ़कर अप्रैल 2028 हो गई है। राहत की बात यह है कि डीपीआर अपडेट होने के बाद प्रोजेक्ट की राशि बढ़ने की बजाय घट गई है।
भविष्य की कड़ी
गलता गेट स्टेशन से आगे रामगढ़ मोड-आमेर की ओर मेट्रो एक्सटेंशन का विकल्प भी खुला रहेगा। यानी आगे चलकर मेट्रो नेटवर्क और विस्तार पा सकेगा।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments