![]()
झालावाड़| शहर में मामा-भांजा चौराहा स्थित पेट्रोलपंप पर 5 सितंबर की रात को सेल्समैन पर फायरिंग करने और उसे जान से मारने की धमकी देने के मामले में गिरफ्तार मुख्य आरोपी को शनिवार को पुलिस स्ट्रेचर पर लाई और घटना स्थल की तस्दीक करवाई। इसी मामले में एक अन
एसपी अमित कुमार ने बताया कि पेट्रोलपंप कर्मी मुकेश कुमार ने रिपोर्ट दी कि 5 सितंबर को विक्की यादव उर्फ भाया पेट्रोलपंप पर एक महिला के साथ पेट्रोल भरवाने आया और उसे दो मिनट रुकने को कहा तो आवेश में आकर उसने पिस्टल से फायर किया। थोड़ी देर बाद अपने साथी काला व मोहसिन के साथ आया और जान से मारने की धमकी दी और पेट्रोलपंप पर तोड़-फोड़ कर चला गया। इस पर पुलिस ने मामला दर्ज किया। दूसरे दिन तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मुख्य आरोपी विक्की भागते समय गंभीर घायल हो गया। था। इस पर उसका अस्पताल में इलाज करवाया गया। इलाज के बाद उसे अस्पताल से शुक्रवार को गिरफ्तार किया। इसके बाद स्ट्रेचर पर ही घटना की स्थल तस्दीक करवाई गई।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments