![]()
राजकीय महाविद्यालय लक्ष्मणगढ़ का मुख्य भवन जिसके सामने से बिजली की लाइन गुजर रही।
10 दिन पहले ही लक्ष्मण्गढ़ के बिचगांवा में करंट से हुए हादसे बिजली विभाग ने सबक नहीं लिया। तभी तो लक्ष्मणगढ़ के सरकारी कॉलज के मुख्य भवन के सामने से गुजर रही 11 हजार वॉल्ट बिजली की लाइन पर ध्यान नहीं दिया। जो करीब-करीब उतनी ही ऊंचाई पर जितनी बिचगांव की
लक्ष्मणगढ़ के छात्र नेता पूर्व महासचिव साहिल शर्मा ने बताया कि नए भवन में कॉलेज 21 दिन पहले ही शिफ्ट हुआ है। अब यहां स्टाफ व स्टूडेंट्स आने भी शुरू हो गए। लेकिन अफसोस है कि भवन परिसर के अंदर मुख्य गेट के सामने से 11 हजार वॉल्ट की लाइन गुजर रही है। जिसे शिफ्ट तक नहीं किया गया। अचंभित करने वाली बात यह है कि लाइन के तारों की ऊंचाई भी 10 से 12 फीट है। जिससे कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। कॉलेज प्रशासन भी लापरवाह बना हुआ है। वहीं निगम की बड़ी लापरवाही है।
10 दिन पहले लक्ष्मणगढ़ में हो चुका हादसा
10 दिन पहले ही लक्ष्मणगढ़ के बिचगांव में कांवड़ यात्रा के दौरान बड़ा हादसा हो चुका है। वहां 11 हजार वॉल्ट बिजली की लाइन से कांवड़ रथ छू गया। जिससे दो कांवड़ियों की मौत हो चुकी है। वहीं 30 से ज्यादा घायल हो गए थे। उसके बावजूद कॉलेज प्रशासन बेसुध है।
8824383401 रामावतार मीणा
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments