निंबाहेड़ा रोड स्थित तुलसी एनक्लेव में 6 अगस्त को एक घटना घटित हुई थी। एक युवती को वहां पर रेप के बाद जिंदा पानी में फेंक दिया गया जिससे उसकी मौत हो गई थी। आज सोमवार को परिजनों और समाजजनों ने मिलकर कलेक्ट्री चौराहे पर धरना प्रदर्शन करते हुए न्याय की
एक से ज्यादा जनों का होने का जताया शक
परिजनों ने बताया कि युवती सुबह अपने काम से घर से बाहर गई थी। उसके बाद उसके पिता मजदूरी करके दिन में वापस घर आए तब उन्होंने अपनी पुत्री को घर पर नही देखा। आस पड़ोस में पता किया तो युवती का पता नही चला। उसके बाद परिजनों ने थाना कोतवाली में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई। दूसरे दिन युवती की लाश तुलसी एनक्लेव कॉलोनी में पानी में पड़ा हुआ मिला।

समाजजनों ने किया विरोध प्रदर्शन।
परिजनों और समाजजनों ने शक जताया कि युवती के साथ एक नहीं बल्कि एक से ज्यादा जनों ने रेप किया है। इस कार्रवाई में एक आरोपी भूपेंद्र पुष्करणा को गिरफ्तार किया गया। जबकि एक नाबालिग को डिटेन किया गया। परिजनों ने आरोप लगाया कि राजनैतिक पहुंच वाले भी इसमें शामिल है जो जांच को पूरा नहीं करने दे रहे है। इसलिए पीड़ित परिवार को न्याय चाहिए। आरोपियों को फांसी की सजा दी जानी चाहिए।
फांसी की सजा हो आरोपियों को
पीड़ित परिवार ने आज कलेक्ट्रेट चौराहे पर विरोध प्रदर्शन किया। सभी ने एक स्वर में पीड़ित परिवार को एक करोड़ रुपए का मुआवजा देने की मांग की है। साथ ही, परिवार में किसी को सरकारी नौकरी दी जाने की मांग की है। समाज जनों ने कहा कि इसमें अन्य आरोपी भी शामिल है, जिन्हें जल्दी गिरफ्तार करना चाहिए। आरोपियों को फांसी की सजा मिलनी चाहिए। अगर ऐसा नहीं होता तो समाज उग्र आंदोलन करेगा।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments