जैसलमेर। आकल गांव में निकला नाग-नागिन का जोड़ा।
जैसलमेर से 18किमी दूर आकल गांव में एक नाग-नागिन के जोड़े ने सनसनी फैला दी। ग्रामीणों ने दहशत के मारे स्नैक कैचर साहिल को जैसलमेर से गांव बुलाया। स्नैक कैचर साहिल खान ने करीब 30 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद दोनों कोबरा प्रजाति के जहरीले सांपों को रेस्क्यू
नाग-नागिन के जोड़े को काबू में करने के बाद सभी ने राहत की सांस ली। साहिल ने जहरीले कोबरा प्रजाति के नाग-नागिन के जोड़े को सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया। साहिल ने ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा कि- सांप हमारे पर्यावरण के लिए भी काफी महत्वपूर्ण है, इसलिए उसे मारना नहीं चाहिए।

कोबरा प्रजाति के सांप को रेस्क्यू करते स्नेक कैचर साहिल खान।
नाग-नागिन के जोड़े ने डराया
साहिल ने बताया- आकल गांव में सोमवार को एक साथ दो जहरीले काले नाग को देखकर ग्रामीण काफी घबराए। लोगों ने स्नैक कैचर को सांपों लको पकड़ने के लिए जैसलमेर से बुलाया। 18 किलोमीटर का सफर कर स्नैक कैचर साहिल खान मौके पर गए। तब तक घबरा कर एक सांप पत्थरों में छिप गया और दूसरा गायों के बाड़े में छिप गया।
स्नेक कैचर साहिल ने मौके पर जाकर करीब 30 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद दोनों सांपों को काबू में किया। साहिल ने दोनों को सुरक्षित रेस्क्यू कर डिब्बे में डाला। नाग-नागिन के जोड़े को काबू में करने के बाद सभी ने राहत की सांस ली और स्नेक कैचर को धन्यवाद दिया। साहिल ने दोनों को सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया।
बारिश के मौसम में सांपों के बाहर निकलने के कुछ मुख्य कारण
- बिल में पानी भरना-बारिश का पानी सांपों के बिलों में भर जाता है, जिससे उन्हें बाहर निकलने के लिए मजबूर होना पड़ता है।
- भोजन की तलाश- बारिश के मौसम में कुछ कीड़े-मकोड़े और मेंढक जैसे सांपों के भोजन भी बाहर निकलते हैं, जिससे सांपों को भी भोजन की तलाश में बाहर निकलना पड़ता है।
- गर्मी का आनंद- बारिश के बाद धूप निकलने पर सांप गर्मी का आनंद लेने के लिए भी बाहर निकलते हैं।
बारिश के मौसम में सांपों से बचने के लिए कुछ सुझाव
- सांपों को न तो छेड़ें और न ही उन पर पत्थर फेंकें, क्योंकि वे आक्रामक हो सकते हैं।
- बारिश के मौसम में ऊंचे स्थानों पर रहने की कोशिश करें, जैसे कि घर के अंदर या किसी ऊंची जगह पर।
- रात में बाहर निकलते समय टार्च का उपयोग करें और जूते पहनें।
- सांपों को देखकर उनसे दूर रहें और उन्हें परेशान न करें।
- यदि आपको सांप दिखाई देता है, तो उसे पकड़ने की कोशिश न करें, बल्कि किसी विशेषज्ञ को बुलाएं।

नाग- नागिन का जोड़ा कोबरा प्रजाति का जहरीला सांप था।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments