प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी देते हुए संघर्ष समिति के पदाधिकारी।
मास्टर प्लान 2041 के विरोध में सीकर में कृषि उपज मंडी में रविवार को सभा हुई। इस सभा में निर्णय किया गया कि 16 अगस्त को सीकर बंद रखा जाएगा। लेकिन अब संघर्ष समिति ने बंद की तारीख बदल दी है। 16 की बजाय अब 20 अगस्त को सीकर बंद रहेगा। इस संबंध में आज संघर
संघर्ष समिति के अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी, संरक्षक गणेश बैरवाल और सूरजभान ने बताया कि मास्टर प्लान 2041 के विरोध में 5 हजार से ज्यादा आपत्ति दर्ज हुई। मास्टर प्लान के विरोध में रविवार को संघर्ष समिति के बैनर तले सीकर के कृषि मंडी में सभा भी आयोजित हुई। जिसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया था कि 16 अगस्त को सीकर बंद रखा जाएगा।
लेकिन इस आह्वान के बाद शहर के कई व्यापार मंडल से जुड़े लोगों ने अवगत करवाया कि 16 अगस्त को जन्माष्टमी का पर्व है। इस दिन मार्केट में लोगों की काफी भीड़ रहती है। ऐसे में इस दिन सीकर बंद रखना उचित नहीं है। उनकी इस बात को ध्यान में रखते हुए अब संघर्ष समिति ने बंद की तारीख में बदलाव किया है।
16 की बजाय अब 20 अगस्त को सीकर बंद रखा जाएगा। सुबह से ही अलग-अलग टोलियां मार्केट को बंद करवाएगी। इसके साथ ही दोपहर 2 बजे सीकर के जाट बाजार में एक आम सभा भी होगी। यदि इसके बाद भी मास्टर प्लान के मामले में कोई एक्शन नहीं होता तो आंदोलन तेज किया जाएगा।
यह खबर भी पढ़ें :

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा- मैं एक किसान का, मास्टर का बेटा हूं। मुझ पर बहुत आरोप लगे हैं। कोई छोटे-मोटे आरोप नहीं लगे हैं। बेटे को नौकरी दिला दी, बहू को नौकरी दिला दी, पेपर लीक किए। ईडी आई और इनकम टैक्स भी आया। क्या पूंछ उखाड़ लिया गोविंद सिंह डोटासरा का? पूरी खबर पढ़ें
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments