![]()
कंपनी के संस्थापक निलेश सुद्रानिया, सीईओ नितिन सोमानी, सीआरओ मंदार म्हात्रे और सीटीओ राकेश कुमार पैनल में मौजूद रहे।
जयपुर के रेडिसन सिटी सेंटर में वैश्विक फंड एडमिनिस्ट्रेशन कंपनी फॉर्मिडियम ने “फंड एडमिनिस्ट्रेशन का भविष्य” विषय पर एक सत्र का आयोजन किया। इस सत्र में कंपनी के शीर्ष नेतृत्व ने हिस्सा लिया।
कंपनी के संस्थापक निलेश सुद्रानिया, सीईओ नितिन सोमानी, सीआरओ मंदार म्हात्रे और सीटीओ राकेश कुमार पैनल में मौजूद रहे। सत्र में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और ऑटोमाइजेशन जैसी नई तकनीकों पर विशेष ध्यान दिया गया।
विशेषज्ञों ने ऑटोमेशन और बदलती ग्राहक अपेक्षाओं पर चर्चा की। नियामकीय बदलावों और नए कारोबारी मॉडल्स के बारे में भी विचार साझा किए गए। सत्र में गवर्नेंस और वैल्यू क्रिएशन के महत्व पर प्रकाश डाला गया।
फंड एडमिनिस्ट्रेशन उद्योग से जुड़े प्रतिभागियों ने सक्रिय रूप से सत्र में भाग लिया। वक्ताओं ने बताया कि तकनीकी बदलाव उद्योग को नई दिशा दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि निरंतर सीखना और कौशल विकास आज के समय की मांग है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments